Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
LIP SCRUBS: सर्दियों में फटे होंठो को ऐसे बनाएं बेबी सॉफ्ट
सर्दियों के मौसम में हमारी त्वचा को काफी नुकसान होता है। इन दिनों होंठ बड़ी जल्दी-जल्दी फटने लगते हैं, जो कि काफी खराब सा अनुभव होता है। होठ जब भी थोड़े सूखे महसूस होते है तो उन्हें चाट कर गीला करने की इच्छा होने लगती है। होठों पर जीभ फिराने के कुछ मिनट बाद ही वापस होठ सूखे महसूस होने लगते है। फिर उन्हें नम करने की इच्छा होती है। फिर से ऐसा करना पड़ता है और यह लगातार चलता रहता है। परंतु इससे समस्या कम नहीं होती बल्कि ज्यादा बढ़ जाती है। इससे होठ ज्यादा सूखने लगते है।

फटे हुए होंठ दिखने में काफी भद्दे लगते हैं लेकिन सर्दियों में ऐसा सभी के साथ होता है इसलिये इसमें इतना कोई परेशान होने की जरुरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको फटे होंठो से निपटने के लिये कुछ घरेलू स्क्रब बनाना सिखाएंगे जिसे आजमाते ही आपके होंठ सॉफ्ट और नम हो जाएंगे, तो आइये पढ़ते हैं...

1. बादाम तेल
बादाम तेल में विटामिन इ और विटामिन सी होता है। इससे आपको बहुत पोषण मिलता है। सर्दियों में जब आपके होंठ फट जाते हैं तो आप होंठो पर कुछ बूंद बादाम का लगा सकती हैं। बादाम के तेल के साथ थोड़ा सा शहद मिक्स कर सकती हैं। बादाम और शहद को मिक्स कर के लिपबाम बना कर फ्रिज में स्टोर भी कर सकती हैं।

2. शक्कर
बाजारू लिप स्क्रब यूज़ करने के बजाए आप घर पर थोड़ी सी शक्कर में जोजोबा ऑइल मिक्स कर के लगा सकती हैं। इसको लगाने से पहले होंठो को गीला कर लें और उसमें इस पेस्ट से हल्के हल्के मसाज करे। इसे 5-10 मिनट तक होंठो पर लगाए रखें और बाद में धो लें। शक्कर आपके होंठो से डेड सेल्स मिटा देगा और उस पर नेचुरल सॉफ्टनेस आ जाएगी।

3. शहद
हनी में एंटीसेप्टिक और जीवाणुरोधी गुण होते हैं जिसमें विटामिन सी की एक उच्च मात्रा भी होती है, जो त्वचा को हाइड्रेट करती है। शहद और चीनी का स्क्रब, शहद और नींबू का रस, शहद और ग्लिसरीन, गुलाब के पानी के साथ शहद आदि आपके फटे होंठो को काफी सुंदर बना सकते हैं।

4. दूध
दूध हमेशा पूरे शरीर की खूबसूरती निखारने के लिये जाना जाता था। इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन बी 12, विटामिन बी 2 और अन्य उपयोगी पोषक तत्व मौजूद हैं। इसके मॉइस्चराइजिंग गुण भी सभी को पता हैं। फटे होंठो पर आप दूध और हल्दी मिक्स कर के 5 मिनट तक स्क्रब कर सकती हैं।

5. चुकंदर का रस
यदि आपके होंठो का रंग दबा हुआ है तो चुकंदर का रस काफी काम आएगा। यह सूखे और फटे होंठो को भी ठीक करता है। जब इसे होंठो पर लगाया जाता है और 20 मिनट तक छोड़ दिया जाए तो लिप्स साफ्ट हो जाते हैं और उनमें गुलाबी निखार आ जाता है।

6. टमाटर का रस
टमाटर का पेस्ट सूखे और गहरे होंठों का इलाज करने का एक शानदार तरीका है, क्योंकि इसमें विटामिन सी होता है जो कि एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह खराब हो चकी त्वचा की कोशिकाओं को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। आपको बस होंठ पर टमाटर का पेस्ट लगाना है और 15 मिनट तक वेट करना है। बाद में आप पाएंगी कि आपके होंठो में नमी आ चुकी होगी और वह मॉइस्चराइज्ड हो चुके होंगे।



Click it and Unblock the Notifications
