Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
घर में रखें बेबी ऑयल क्योंकि ये है स्किन और बालों के लिये मस्त
बेबी ऑयल एक सुगंधित मिनरल ऑयल होता है जो कि बच्चों की त्वचा को नहाने के बाद मुलायम बनाए रखने के लिए काम आता है।
बेबी ऑयल एक सुगंधित मिनरल ऑयल होता है जो कि बच्चों की त्वचा को नहाने के बाद मुलायम बनाए रखने के लिए काम आता है। यह साधारण प्रॉडक्ट, सेंसिटिव स्किन के लिए तैयार किया गया है, यह आपकी त्वचा को मोश्चुराइज कर सकता है, बेकार बालों को सही कर सकता है और यहाँ तक कि आपके जूतों को भी चमका सकता है।
वाकई में सौंदर्य से जुड़ी ऐसी कई चीजें हैं जो आप बेबी ऑयल से कर सकते हैं। और थोड़ा सा ऑयल कई दिनों तक चलता है, तो ये छोटा सा खर्च आपके कई काम कर सकता है।

1 . चेहरा धोएँ –
बेबी ऑयल चेहरा धोने के काम आ सकता है। ड्राई स्किन के लिए साबुन वाले क्लींजिंग का ये एक बेहतर विकल्प है जिसे "ऑयल क्लींजीन मैथड" यानि तेल हटाने की तरीका भी कहा जाता है। एक रुई के फ़ोहे पर तेल लें और इसे अपनी त्वचा पर लगाएँ। ऑयल को हटा लें और इसे आपकी त्वचा पर अवशोषित करने दें। यदि इससे आपकी त्वचा ज़्यादा ओयली हो रही है तो आप फोमिंग क्लींजर या ऑयल क्लींजिंग मैथड काम में ले सकती हैं।

2. मेकअप उतारें –
अपना मेकअप, यहाँ तक कि वॉटरप्रूफ मस्करा भी आप बेबी ऑयल से उतार सकती हैं। एक रुई पर थोड़ा ऑयल डालें और इसे जहां का मेकअप उतारना है वहाँ कुछ देर के लिए लगाएँ। इसके बाद, इसे उतार दें।

3. शेव करने के लिए –
आप शेविंग क्रीम या जैल की जगह बेबी ऑयल काम में ले सकते हैं। अपने इसे पैरों पर भी लगा सकते हैं, हाथ धो सकते हैं और फिर इसे सामान्य तरीके से शेव करने में भी काम ले सकते हैं।

4. आई ब्रो बनाने के लिए –
अपनी आई ब्रो को सही करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे अपनी आईब्रो पर लगाएँ और फिर इन्हें डार्क करने के लिए शैडो इस्तेमाल करें।

5. मेकअप ब्रुश को साफ करने के लिए –
बेबी ऑयल कुछ बूंदें हाथ में लें। ब्रुश को इसमें डुबोएं। और इसे बाद, इसे गरम पानी से धो लें और फिर सूखने के लिए सीधा रख दें।

6. ड्राई हेयर्स के लिए –
अपने सूखे बालों को बनाने से पहले इन पर थोड़ा बेबी ऑयल लगाएँ। यह इन पर घुंडी पड़ने से बचाएगा। लेकिन यदि आप अपने बालों को घुँघराले करना चाहते हैं तो इसका इस्तेमाल ना करें।

7. मुलायम त्वचा के लिए –
नहाने के बाद थोड़ा सा बेबी ऑयल त्वचा पर लगाएँ। इसकी प्रकृति के अनुसार, ऑयल त्वचा को नमी प्रदान करेगा और आपकी त्वचा नर्म और मुलायम होगी। बेहतर परिणाम पाने के लिए, इसे सोने से पहले अपने हाथों में लेकर लगाएँ।



Click it and Unblock the Notifications
