Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इस जापानी फेस योगा से आपकी उम्र रहेगी हमेशा जवान
योगा हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है, योग के जरिए हम बड़ी से बड़ी बीमारी को काट सकते हैं, लेकिन आप जानते है कि शरीर के दूसरें भागों के अलावा चेहरे की मांसपेशियों को एक्सरसाइज की जरुरत होती है। फेशियल एक्सरसाइज से ना सिर्फ चेहरे का फैट जाता है बल्कि मांसपेशियां कठोर होने के साथ चेहरे का शेप अच्छा डवलप होता है और आप यंग दिखने लगते हैं।
आप आपके चेहरे की मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग कर उसे बोटॉक्स या प्लास्टिक सर्जरी जैसे ख़तरनाक तरीकों से भी बचा सकते हैं। रोज़ाना बस कुछ ही मिनटों में आप जापानी फेस योग की प्रैक्टिस से काफी यंग दिख सकते हैं। जापानी लोगों की स्किन बहुत अच्छी होने के साथ ही वो एंटी एजिंग और फिटनेस के लिए काफी जाने जाते हैं।
आप भी जापानी टेक्निक से चेहरे के फैट को गायब कर यंग और खूबसूरत नजर आ सकती हैं। इस तरीके से चेहरे की फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में मदद मिलती है, जो तनाव और लगातार खिंचाव के कारण चेहरे पर दिखायी देती हैं। इसके अलावा, इस तकनीक में रक्त का संचार बढ़ाने के लिए एक्यूप्रेशर का भी इस्तेमाल किया जाता है, जिससे शरीर की एनर्जी बढ़ जाती है, सिरदर्द और तनाव कम हो जाता है। इन तरीकों के संयोजन से अच्छे नतीजे देखने मिलते हैं और आप जवान दिखते हैं।

यम्मी फेस: अपना मुंह खोलें, जीभ बाहर निकालें और जीभ को बायीं तरफ से दाएं घुमाएं। एक मिनट दोहराएं।
स्ट्रेस को कम करें : अपनी आंखों को बंद करें और फिर अपने मुंह को एक बड़े ओ (O) के आकार में खोलें। इसी मुद्रा में पहले मुस्कुराएं और फिर मुंह लटका लें। 5-6 बार आपको ऐसा करें।
एंटी-गॉबल नेक: अपनी गर्दन को पीछे की तरफ ले जाएं, ऊपर की तरफ देखें और होंठो को सिकोड़कर पाउट करें। इसे 5-6 बार दोहराएं।

लिप सूमो: मान लें कि आपके मुंह में पानी है और फिर आप उसे निगल जाएं। 8-10 बार ऐसा करें।
चिकबोन लिफ्ट: अपना मुंह खोलें और मुस्कुराएं। अब अपनी पहली उंगली की मदद से अपने गाल के ऊपरी हिस्से या चिकबोन्स को ऊपर ले जाएं। एक मिनट के लिए ऐसा करते रहें।
पाउट: किसी भी अन्य फिटनेस वर्कआउट की तरह आपको लगातार इसका अभ्यास करते रहना है, तभी आपको अच्छे नतीजे दिख सकेंगे। तो आगे बढ़ो, अपनी जीभ बाहर निकालो और अपने पाउट बनाओ। हम उम्मीद करते हैं कि आपका चेहरा खूबसूरत बने और हमेशा उसपर एक सुंदर-सी मुस्कान सजे।



Click it and Unblock the Notifications
