Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
इन गलतियों की वजह से बूढ़ापे की शिकार हो जाती है आंखें

कहते है कि आंखें सब बयां कर देती है चाहें वो इजहारे मोहब्बत हो या आपकी उम्र। जी हां ढलती उम्र का मालूम सबसे पहले आंखों से ही चलता है। आंखें न सिर्फ चेहरे की खूबसूरती बढ़ाती है बल्कि ये बहुत सेंसेटिव होती है। बढ़ती उम्र के साथ आंखों के आकार में भी काफी बदलाव आते है। आप चेहरे की देखभाल के लिए चाहे कितनी फेशियल्स और ट्रीटमेंट कराती हों, लेकिन अगर आप अपनी आंखों के आस पास के त्वचा को नजर अंदाज करती है तो इससे आंखें डल से दिखने लग जाती है।
वहां की त्वचा आपके चेहरे की त्वचा के मुकाबले बहुत पतली होती है। यहां सीबम वाले ग्लैंड्स, कोलाजन और इलास्टिन कम होते हैं और यहां घर्षण होने की उम्मीद भी ज़्यादा होती है। OMG! खूबसूरत चेहरा पाने के लिये पहले की रानियांं लगाती थीं गधी का दूध और न जानें क्या-क्या
इसीलिए उम्र बढ़ने के पहले संकेत आपके आंखों के पास ही दिखते हैं। इसलिए अपनी आंखों पर थोड़ा ध्यान और ये 6 काम कभी ना करें जिनसे आपके की उम्र ज़्यादा दिखती है।

आप ग़लत दिशा में मसाज करते हैं
जैसा कि हमने पहले ही कहा, आपकी आंखों की त्वचा बहुत पतली होती है। आंखों के आसपास की त्वचा पर बहुत ज़ोर देकर मसाज करने से वहां महीन लकीरें और झुर्रियां हो सकती हैं। इसलिए आंखों की मसाज हल्के हाथों से और आराम से करें।
इस बात का ध्यान रखें जब भी आंखों का मेकअप साफ करें या आंखों की मालिश करें, अपनी आंखों के अंदर वाले कोने से शुरु करते हुए बाहर की तरफ मसाज करें।

आंखों के नीचे की त्वचा की स्क्रबिंग
स्क्रब करते समय आंखों की नीचें की त्वचा को छोड़ दें। आंखों के नीचे की त्वचा की स्क्रबिंग के कारण वहां छोटे-छोटे घाव हो सकते हैं। कटी-फटी रक्त वाहिकाओं के कारण वहां की त्वचा काली और गहरी दिख सकती हैं और डार्क सर्कल्स दिख सकते हैं। बेहतर है कि आप अपनी आंखों के साथ ऐसा कुछ ना करें। अगर वहां गहरी सफाई की ज़रूरत है तो रूई पर थोड़ी-सा क्लिंज़र लेकर हल्के से सफाई करें।

अपनी भौहों पर ध्यान न देना
घनी और काली आईब्रोज स्वस्थ और जवानी का संकेत होता है। भौहों के बालों का पतला होना और छोटे-छोटे पैच में उनका बढ़ना बुढ़ापे का संकेत है। एक अच्छी आईब्रो पेंसिल के साथ इस समस्या को छुपाएं, खाली पैच को भरें और हर रात अच्छी क्वालिटी वाले ऑलिव ऑयल के साथ आपकी आईब्रोज़ की मालिश करें।

आप आईब्रोज़ को उखाड़ती हैं
कभी-कभी, आपकी आइब्रो का आकार आपके आंखों की उम्र ज़्यादा दिखा सकता है। नीचे की ओर झुकी हुई, घनी आइब्रो आंखों को ढंक देती है और इसलिए आपकी उम्र ज़्यादा लगती है। अपनी ब्यूटीशियन को आपकी आइब्रो को एक ऐसा आकार देने के लिए कहें जो घुमाव की बजाय एक छोटी सी कमान जैसी या नुकीले आकार वाली हो।

पर्याप्त नींद लें
अगर आपको पर्याप्त नींद नहीं मिल रही है, तो यह आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स दिखना शुरू हो सकते हैं। आंखों के आसपास खून का संचार कम होने की वजह से काले घेरे हो जाते हैं, जो ख़राब नींद की वजह से भी होता है। आपकी आंखों के आसपास की त्वचा जितनी काली दिखेगी आपकी उम्र उतनी ज़्यादा दिखेगी।

सही क्रीम लगाएं
एक बड़ी ब्यूटी मिस्टेक जो हम में से बहुत लोग करते हैं वह यह है कि हम अपनी आंखों के नीचे की त्वचा के लिए आम क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। चूंकि आपकी आंखों के आसपास की त्वचा नाजुक होती है, इसलिए आपकी नियमित क्रीम इस नाजुक त्वचा पर कठोर साबित हो सकती है। यहां आंखों के लिए बनी विशेष क्रीम ही लगाएं और क्रीम को रगड़ने की बजाय हल्के से लगाएं और थोड़ी देर लगाए रखने की कोशिश करें।



Click it and Unblock the Notifications
