Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
DIY : फ्रेशनेस के लिए घर पर बनाएं तरबूज का फेस टोनर
तरबूज में पाए जाने वाले बीज में विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते है जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर त्वचा की सुरक्षा करता है।
गर्मियों के मौसम में ऐसा कौन होगा जो तरबूज के रसभरे स्लाइस को खाना पसंद नहीं करता होगा? तरबूज खाने में जितना स्वादिष्ट और रसीला लगता है, इसके अलावा यह चेहरे के लिए प्राकृतिक टोनर का काम भी करता है। तरबूज का इस्तेमाल करते हुए आप घर पर ही चेहरे की ताजगी को बनाए रखने के लिए फेस टोनर बना सकती है।
यह चेहरे में जमे धूल और गंदगी को दूर करके चेहरे की टोनिंग बढ़ाने में मदद करता है। क्योंकि तरबूज में पाए जाने वाले बीज में वो सारे गुण पाएं जाते है (विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सिडेंट जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर त्वचा की सुरक्षा करता है। ) जो आपकी स्किन को हेल्दी बनाएं रखते है।
इसके साथ दूसरी सामग्री मिलाकर आप आसानी से घर पर बैठे एक अच्छा टोनर बना सकती हैं।

तरबूज का टोनर
तरबूज का टोनर चेहरे पर लगाने से पहले आप इसे पहले अंडर आर्म पर लगाएं, क्यों कि शरीर का यह हिस्सा बहुत ही सेंसेटिव होता है। यह टेस्ट आपको यह जानने में मदद करेगा कि आप इसे चेहरे पर बिना किसी समस्या के लगा सकती है या नहीं। लेकिन इसे लगाने से पहले अपने चेहरे का मेकअप या गंदगी हटाना न भूलें।
इसे लगाने से पहले बालों को पीछे बांधे, फिर कॉटन बॉल को टोनर में ड्रबाएं और चेहरे को साफ करें। चेहरे पर अच्छे से लगाने के बाद इसे चेहरे पर कुछ देर तक सुखाने दे। अब इसे हल्के गर्म पानी से धो लें। और चेहरे पर मॉश्चराइजर लगाएं। इस टोनर को आप फ्रिज में भी रख सकती है।
सामग्री:
- आधा कप तरबूज, (मिक्सी में बीज के साथ अच्छे से पीसा हुआ)
- एक टेबल स्पून विच हेजल
- एक टेबल स्पून साफ पानी
- एक साफ कंटेनर के साथ उसका ढक्कन
ऐसे बनाएं
- तरबूज को मिक्सी में ब्लेंडर कर ले उसके बीजों के साथ ही जब तक की वो पतला न हो जाएं तब अच्छे से ब्लेंड करें।
- अब एक कटोरे में तरबूज के पेस्ट को डाले इसमें हेजल और पानी मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर दें।
- अब इस घोल को साफ कंटेनर में डालकर ढक्कन को टाइट से बंद कर दें
- अब इसे कुछ दिनों तक रेफ्रिजरेटर में रख सकते है।
- इस टोनर को साफ चेहरे पर लगाएं। इसे लगाने के बाद कुछ देर तक सुखने दें। और फिर गर्म पानी से चेहरे को धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
