Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
गेंहू के आटे का फेस पैक त्वचा पर लगा देगा चार-चांद

आटा हर किसी के घर में मौजूद होता है। आप चाहें तो रोटियां बनाते वक्त थोड़ा सूखा आटा खुद की सुंदरता निखारने के लिये प्रयोग कर सकती हैं।
नेचुरल चीजों को प्रयोग करने के कोई साइड इफेक्ट नहीं होते बल्कि इनसे आपकी त्वचा दिन ब दिन जवान होती चली जाती है।
बाजारू प्रोडक्ट खरीदने से अच्छा है कि आप सस्ते में ही अपना काम पूरा कर लें। अगर गेहूं के आटे को फेस पैक के रूप में चेहरे पर लगाती हैं तो चेहरे की टैनिंग हटेगी और चेहरा एक दम से साफ दिखने लगेगा।
जी हां, ऐसे ही कई ढेर सारे फेस पैक्स हैं जो आप गेहूं के आटे से तैयार कर सकती हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

ऑइली स्किन के लिये फेस मास्क
इस पैक को बनाने के लिये 4 टीस्पून गेहूं का आटा, 3 टीस्पून दूध 2 टीस्पून गुलाबजल और 2 टीस्पून कच्ची शहद ले कर मिक्स करें। एक पैन में दूध गरम करें, उसमें शहद और गुलाबजल मिक्स करे। अब इस दूध को गेहूं के आटे में मिक्स करें। इसे साफ चेहरे पर लगा कर सुखा लें और फिर हल्के गरम पानी से चेहरा धो लें। फिर मॉइस्चराइजर लगा लें।

टैनिंग के लिए
एक कप पानी को उबाल लें और इसमें 10-15 गुलाब के पत्तों और 2-3 संतरे का छिलके मिलाएं। जब पानी ठंडा हो जाए तो इसमें 2 छोटे चम्मच शहद, 3 बड़े चम्मच आटा और 2 बड़े चम्मच दूध मिलाकर मोटापेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगा कर 20 मिनट बाद धो लें। पके चावल और हल्दी के मास्क से दूर करें चेहरे की टैनिंग

स्किन वाइटनिंग
इसके लिए आप 3 बड़े चम्मच मलाई में 2 बड़े चम्मच आटा को मिलाकर पेस्ट बनाएं। चेहरे को अच्छी तरह धोकर इसे लगाएं और सूखने पर धो लें। हफ्ते में हर दूसरे दिन इसका इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
