Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पके चावल और हल्दी के मास्क से दूर करें चेहरे की टैनिंग
चेहरे की झुर्रियां, खुले पोर्स और टैनिंग हटाने के लिये आप हमारे बताए हुए चावल और हल्दी के मास्क का प्रयोग करें। यह मास्क बनाने में काफी आसान है और आपको जल्दी ही फरक भी देखने को मिलेगा।
सर्दी हो चाहे गर्मी, धूप से चेहरे और बॉडी पर टैनिंग हो ही जाती है। जब हमारी स्किन यू वी रेज़ के संपर्क में आती है, तब हमारी स्किन काली पड़ने लगती है। इसी वजह से आपकी उम्र भी ज्यादा दिखने लगती है।
चेहरे की झुर्रियां, खुले पोर्स और टैनिंग हटाने के लिये आप हमारे बताए हुए चावल और हल्दी के मास्क का प्रयोग करें। यह मास्क बनाने में काफी आसान है और आपको जल्दी ही फरक भी देखने को मिलेगा। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि-

सामग्री-
- आधा कप पका हुआ चावल
- 3 छोटा चम्मच हल्दी पावडर
- दरदरा नमक
- 2 चम्मच दही
- 1 चम्मच शहद
- आधा कप पका चावल लें। उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। फिर उसमें हल्दी, नमक और दही मिला कर पेस्ट बनाएं।
- अच्छे से देख लें कि चावल अच्छी तरह से मिक्स हो चुका हो।
- अगर इसे अच्छी तरह से पेस्ट बनाना है तो, मिक्सी में हल्का सा गरम पानी मिला कर पीस भी सकते हैं।

पैक बनाने की विधि -

पैक लगाने का तरीका-
इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तहर से लगाएं और सूख जाने के बाद हल्के गरम पानी से धो लें। ऐसा दिन में दो बार करें, जिससे टैनिंग से छुटकारा मिल सके।

चावल का फायदा:
चावल में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि स्किन में कोलाजेन बढाने का काम करता है। इससे चेहरे का लचीलापन बढता है और चेहरा स्मूथ होता है।

हल्दी का फायदा:
हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि बैक्टीरिया का खात्मा करते हैं। इससे स्किन पर ग्लो आता है।

नमक का फायदा:
इसमें विटामिन सी होने की वजह से टैनिंग से जल्दी छुटकारा मिलता है। विटामिन सी स्निक टोन को हल्का करता है और डार्क सर्कल से बचाता है।

शहद का फायदा:
शहद में अमीनो एसिड होने की वजह से स्किन हमेशा नम रहती है। साथ ही स्किन पर ग्लो आता है।

इस मास्क को लगाने के फायदे:
इस मास्क को लगाने से चेहरे की टैनिंग कम हेाती है। डार्क मार्क और एक्ने दूर होते हैं। स्किन में नमी आती है और वह स्मूथ बनती है। इसके अलावा पोर्स टाइट होते हैं जिससे आप जवान दिखने लगती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
