Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
ठंडे-ठंडे पानी के ये उपाय आपको देंगे मुलायम और निखरी त्वचा

ठंडा पानी या फिर बर्फ वाला पानी आपके स्किन की बहुत सारी परेशानियों को दूर कर सकता है। ये आपकी त्वचा को स्मूद करने के साथ साथ इन्फेक्शन से बचाने की कोशिश करता है।
आप हफ्ते में दो बार ठंडे पानी का इस्तेमाल करके एक्ने और स्कार्स को कम कर सकते हैं। बर्फ के टुकड़ों से त्वचा पर मसाज करने से रंगत भी साफ़ होती है और इससे आपका चेहरा दमकता है। आइस क्यूब का इस्तेमाल करने से पहले ये बात सुनिश्चित कर लें कि आपने पहले अपना चेहरा साफ़ कर लिया हो।

बर्फ के टुकड़ों वाले पानी को चेहरे पर मलने से पहले फेस वॉश कर लेने से स्किन के पोर्स में मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी साफ़ हो जाती है। ये आपके लुक को और बेहतर बनाता है। वहीं दूसरी तरफ बड़े पोर्स की परेशानी में बर्फ बहुत मददगार साबित होते हैं।
त्वचा के लिए ठंडा पानी एक बेहतरीन ट्रीटमेंट है। इसमें पानी के अलावा और कोई सामग्री नहीं होती है इसलिए त्वचा की सुरक्षित देखभाल के लिए इसका इस्तेमाल बेझिझक किया जा सकता है। इस आर्टिकल के ज़रिए वो ब्यूटी ट्रिक्स जानिए जो ठंडे पानी से आप अपनी त्वचा के लिए कर सकते हैं।

बर्फ के पानी से एक्ने में राहत:
क्या आपको एक्ने की समस्या है? तो इस एक्ने से छुटकारा पाने का सबसे बेस्ट और सुरक्षित उपाय है अपने चेहरे को दिन में तीन बार ठंडे पानी से धोना। ठंडा पानी त्वचा को आराम पहुंचाता है और उसकी मरम्मत करता है। साथ ही लाल एक्ने से राहत दिलाता है।

स्किन इन्फेक्शन में दे आराम:
स्किन इन्फेक्शन को कम करने में ठंडा पानी थोड़ा समय लेता है। लेकिन यदि आप रोज़ सुबह ठंडे पानी से चेहरा धोकर फिर गुलाब जल का चेहरे पर इस्तेमाल करेंगे तो बहुत जल्द स्किन इन्फेक्शन का असर कम हो जायेगा।

ब्लाइंड पिम्पल्स पर दिखाए असर:
ब्लाइंड पिम्पल्स काफी दर्दनाक होते हैं इसलिए जितनी जल्दी इससे छुटकारा पा लिया जाये उतना अच्छा है। बर्फ वाले पानी में एक चम्मच शहद मिला लें। शहद को पानी में अच्छे से मिला लें और फिर इस मिश्रण से अपने चेहरे पर मसाज करें और ज़्यादा फोकस ब्लाइंड पिम्पल्स वाले एरिया पर करें। आप एक हफ्ते में ही ब्लाइंड पिम्पल्स को खत्म होता हुआ पाएंगे।

स्कार्स पर इस्तेमाल करें ठंडा पानी:
जले के निशान पर ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। गौरतलब है कि सिर्फ फर्स्ट डिग्री जलने पर ही पानी का इस्तेमाल सुरक्षित माना जाता है।

तैलीय त्वचा में है लाभदायक:
ठंडा पानी त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल को कम करता है। अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोकर ग्रीन टी से मसाज करें। इस तरीके से बहुत जल्द ही आपके चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल कम हो जायेगा।

ग्लोइंग फेस पाने के लिए इस्तेमाल करें ठंडा पानी:
क्या आप दमकता हुआ चेहरा पाना चाहते हैं? तो इसके लिए सबसे पहले आप हद से ज़्यादा मेकअप करने की आदत को छोड़ें। त्वचा से निकलने वाले ऑयल को नियंत्रित करें। इसके लिए दिन में दो बार ठंडे पानी से चेहरा धोएं और ग्लोइंग फ्रेश स्किन पाएं।



Click it and Unblock the Notifications
