Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
सैगी पलकों से सिर्फ 2 मिनट में पाएं छुटकारा
यदि आंखों की पलकें लटकती हुई हों तो इससे आपके आंखों की खूबसूरती कम हो जाती है और वो छोटी भी नज़र आती हैं। आप अपनी आंखों पर कोई मेकअप भी नहीं कर पाती हैं। आंखों की पलकों में इतना सैगीनेस आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे त्वचा में टॉक्सिन्स का जमा हो जाना, नींद का पूरा ना होना, ज़्यादा स्ट्रेस और त्वचा की उम्र बढ़ना।
इसके पीछे वजह चाहे जो भी हो, एक ऐसा तरीका है जिसकी मदद से आप सिर्फ दो मिनट में अपने आखों के लटकते हुए स्किन में कसावट ला सकती हैं। सैगी आईलिड्स का घरेलू उपचार बेहद आसान है और इसके लिए आपको सिर्फ एक ही चीज़ की ज़रूरत है और वो है अंडा।

अंडे की सफेदी में त्वचा में कसावट लाने का गुण होता है और साथ ही ये लचीलापन भी लाता है। अंडे के सफ़ेद हिस्से में प्रोटीन मौजूद होता है और साथ ही कई सारे विटामिन भी, जो आंखों की त्वचा को पोषण देकर उसे टाइट करते हैं।
इस ट्रीटमेंट की मदद से त्वचा में तुरंत ही कसावट आ जाती है जिसके बाद आप किसी भी पार्टी या इवेंट में कॉन्फिडेंस के साथ शिरकत कर सकती हैं। इस उपचार को करने के बाद आपकी आंखें ज़्यादा उभरी हुई और बड़ी नज़र आएंगी। ये आपकी आंखों की सूजन को कम कर देगी जिसके बाद आप आसानी से अपना आई मेकअप कर सकती हैं।
इस उपचार के लिए किन चीज़ों की है ज़रूरत

सिर्फ एक अंडा
थोड़ी सी रुई या फिर आप ईयर बड का इस्तेमाल भी कर सकती हैं
दो मिनट में लटकती हुई पलकों को ठीक करने की विधि

सबसे पहले अपना चेहरा धोएं। इससे आंखों में लगा मेकअप और त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त ऑयल हट जाएगा।
एक बाउल लें और अंडा तोड़ें लेकिन इसमें केवल अंडे का सफ़ेद हिस्सा ही डालें।
अब इसमें रुई के टुकड़े को भीगा लें।
अपनी एक आंख को बंद कर लें और फिर एक हाथ से बंद आंख की पलक की त्वचा को स्ट्रेच करें।
अब अंडे में डुबाये रुई की मदद से बंद पलक पर हल्के हल्के मसाज करें।
दूसरी आंख की पलक के साथ भी ऐसा ही करें।
अपनी दोनों आंखों को बंद रखें और अंडे के सफेद हिस्से को सूखने दें।
आपको महसूस होगा की पलकों में कसावट आ गयी है।
थोड़ी देर बाद आप इसे धो लें, आपको खुद ही फर्क महसूस होने लगेगा।
ये एक ऐसा ट्रीटमेंट है जो तुरंत असर दिखाता है। यदि आपको किसी पार्टी या दोस्त की शादी में जाना है तो इमरजेंसी में आप ये तरीका अपना सकती हैं।
बाद में आप, रोज़ाना इस ट्रीटमेंट को तब तक उपयोग में ला सकती हैं जबतक आपकी लटकती हुई पलकों की समस्या दूर नहीं हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
