Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
बेदाग और चमकदार स्किन के लिए लगाए ब्राउन राइस का पैक, चेहरे और बालों की टेंशन होगी दूर
अगर आप एक्सरसाइज कर बॉडी को शेप में बनाएं रखने में बहुत मेहनत करते है तो आप कार्ब यानी कि चावल से कोसे दूर रहते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप चावल खाकर भी आप कार्ब से दूरी बनाएं रख सकते हैं। यहां हम व्हाइट नहीं बल्कि ब्राउन राइस की बात कर रहें है। क्योंकि ब्राउन राइस व्हाइट राइस के मुकाबले कम कार्बोहाइड्रेस युक्त होने के साथ कई पौष्टिक तत्वों से भरा होता है। हेल्थ बेनेफिट्स से भरा ब्राउन राइस कॉलेस्ट्रॉल को कम करते हुए डायबिटिज होने के खतरे को भी टालता है। ये तो हो गई ब्राउन राइस खाने से होने वाले हेल्थ बेनिफिट्स। लेकिन क्या आप जानते हैं सेहत के साथ-साथ ब्राउन राइस आपकी त्वचा को भी रिपेयर करता है, हर तरह की स्किन प्रॉब्लम्स से दूर कर ग्लोइंग बनाता है।

फ्लॉलेस स्किन के लिए
बढ़ते प्रदूषण में आज कल स्किन प्रॉब्लम बहुत होने लगी है। मुंहासे और दाग धब्बे से चेहरे को बचाकर रखना बहुत मुश्किल हो गया है। लेकिन ऐसी परिस्थिति में भी आपको घबराने की जरूरत नहीं, इन सभी प्राकृतिक समस्याओं का इलाज भी प्रकृति के पास ही है। जैसे कि ब्राउन राइस में मौजूद फाइबर और मिनरल्स की वजह से स्किन के दाग धब्बों से छुटकारा मिलता है। क्योंकि इसमें पाए जाने वाले प्रोटीन की वजह से स्किन दाग धब्बों से मुक्त होती है और रक्त संचार को सुचारु कर त्वचा में चमक बढ़ाती है।

स्किन एजिंग का छुटकारा
प्रोटीन से भरा ब्राउन राइस की मदद से आप अपनी खराब हुई त्वचा को एक बार फिर चमकाकर झुरियों से निजात पा सकते है। क्योंकि जैसे कि हम सभी जानते है कि ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने की वजह से ही स्ट्रेस होता है और इसी स्ट्रेस के चलते ही त्वचा में एजिंग जैसी समस्याएं होने लगती है। ब्राउन राइस में इसी समस्या का बेहतरीन तोड़ कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। जिसकी वजह से ब्लड शुगर का लेवल सही बना रहता है और त्वचा को कोई नुकसान भी नहीं होता है।

बढ़ाएं त्वचा में लचीलापन
स्किन के लचीलेपन के लिए ‘सेलियम' बहुत जरूरी है, जो कि ब्राउन राइस में भरपुर मात्रा में पाया जाता है। एक शोध के मुताबिक त्वचा की जलन को मिटा कर यह त्वचा का लचीलपन बनाएं रखता है। इसके लिए आपको ब्राउन राइस का फैस पैक का इस्तेमाल करना होगा। इस पैक के लिए पहले 2 टेबिल स्पून ब्राउन राइस को पीस ले, अब इसी पाउडर में 1 टेबिल स्पून प्लेन योगर्ट मिलाकर पैक बना लें। इस तैयार फैस पैक को चेहरे पर लगाएं और 10 मिनिट तक सूखने के बाद गर्म पानी से साफ कर लें। इस पैक हफ्ते में दो बार लगाएं।

पिम्पल से राहत
एंटीऑक्सीडेंट्स, विटमिन्स और मैग्निशियम युक्त ब्राउन राइस आपको पिम्पल जैसी समस्या में भी बहुत हद तक राहत पहुंचाता है। जबकि सफेद चावल के इस्तेमाल से इंसुलिन बढ़ता है और इसी से त्वचा में ‘सेबियम' ज्यादा बनता है। इसी सेबियम की वजह से ही आपको पिम्पलस होते है। इसलिए ब्राउन राइस इस पिम्पल जैसी तमाम समस्याओं से छुटकारा देता है। इतना ही नहीं, एस्ट्रिजेंट युक्त होने के कारण इससे पिम्पल में होने वाली जलन और रेडनेस नहीं होती।

एग्जिमा में भी फायदेमंद
त्वचा का लाल होना और खुजली होना ही एग्जिमा के लक्षण है। त्वचा की यह समस्या बच्चों से लेकर बड़ों में बहुत कॉमन है। इस परिस्थिति में ब्राउन राइस बहुत कारगार है क्योंकि इसमें पाया जानें वाला स्टार्च एग्जिमा में बहुत राहत पहुंचाता है। इसके लिए आपको करना सिर्फ इतना है कि ब्राउन राइस के पानी में एक साफ कपड़े को डिप कर एग्जिमा वाले जगह पर पांच मिनिट तक बार-बार लगाएं और इसे सूखने दें। बेहतर रिजल्ट के लिए 10 दिनों तक दिन में दो बार इसी प्रोसेस को दोहराए।

रैशेज और सनबर्न
एंटी इंफ्लेमेटरी और कूलिंग प्रोपटिज होने के कारण ब्राउन राइस के इस्तेमाल से सनबर्न और रैशेज से राहत मिलती है। ब्राउन राइस के इन्हीं गुणों के कारण इससे जली हुई त्वचा बहुत जल्दी ठीक होती है और साथ ही कोई निशान भी नहीं रहता। बस आपको करना यह है कि ब्राउन राइस के पानी को दिन में एक बार जले हुई त्वचा पर लगाएं।

डैमेज हेयर का रिपेयर
बालों को शाइनी और हैल्दी बनाने के लिए जरूरी है कि बहुत सी तरह के मिनरल्स और न्यूट्रियंस की जरूरत होती है। ऐसे में ब्राउन राइस न्यूट्रियंस का पावरहाउस है। इसके इस्तेमाल से स्कैल्प को पोषण मिलने के साथ ही जड़ें मजबूत होती है जिससे बाल कम टूटते है। साथ ही ब्राउन राइस में बहुत से ऐसे प्रोटीन पाए जाते है जो स्कैल्प में ब्लड सप्लाई को सही बनाएं रखने के साथ ही सेल्स की ग्रोथ करता है।

बेहतरीन कंडीशनर
फाइबर, न्यूट्रियंस और स्टार्च से भरा ब्राउन राइस बालों को हेल्दी और शाइनी बनाता है। अगर आप नेचुरल हेयर कंडीशनर बनाना चाहते है तो, एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें 1 कप ब्राउन राइस के पानी में मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। बालों में शैम्पू करने के बाद, ब्राउन राइस वाले इस कंडीशनर को 10-15 मिनट लगाकर ठंडे पानी से धो लें।

डैंड्रफ नहीं आएगा बार-बार
डैंड्रफ का बार-बार आना और जाना हम सभी को परेशान करता है। ऐसे में अगर सेलेनियम से भरपूर ब्राउन राइस की मदद से आपको इस जिद्दी डैंड्रफ से राहत मिल सकती है। ब्राउन राइस के लगातार इस्तेमाल से आपके बालों अच्छी ग्रोथ भी होगी। बालों को मजबूत बनाने के लिए, ब्राउन राइस के पानी से हफ्तें में दो बार स्कैल्प पर मालिश करें। इससे आपका रक्त प्रभाव सही बनने के साथ बालों की जड़ों तक न्यूट्रिशियन भी पहुंचता है।



Click it and Unblock the Notifications
