Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन के लिए करें केला का फेशियल, पार्लर जानें की झंझट से पाएं छुट्टी
खूबसूरत, ग्लोइंग और स्पॉटलेस स्किन के लिए लोग तरह-तरह के कॉस्मेटिक्स और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें उनका काफी पैसा भी खर्च होता है। लेकिन हम यहां एक ऐसे फ्रूट के बारें में बताने जा रहे हैं जो हर सीजन में और हर घर में आसानी से उनकी फ्रिज में रखा मिल जाएगा, जो आपके फेस की डेड स्किन, डर्ट को निकाल फेंकने में सौ फीसदी कारगर है। वो फल है केला, जी हां केला हेल्थ के लिए तो अच्छा होता ही है साथ ही में आपकी त्वचा पर निखार भी लेकर आता है। केले का फेशियल करने से आपके पार्लर जाने के पैसे तो बचेंगे ही साथ ही घर पर बैठकर ही अपनी स्किन को टाइट और चेहरे की झुर्रियां कम कर सकती हैं। इससे आपका चेहरा बेदाग और चमकदार हो जाएगा। आप अपने घर पर ही केला फेशियल आराम से कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं घर पर आप किस तरह से केले का फेशियल तैयार कर सकती हैं।

स्टेप बाय स्टेप केले का फेशियल :
स्टेप 1
एक बाउल में एक पका हुआ केला लें
उसमें 2 चम्मच शहद और एक चम्मच एलोवेरा जेल को मिक्स कर लें
एक टी स्पून नारियल तेल मिला लें।
इसके बाद सबको अच्छे से मिक्स कर लें।
आपका फेशियल पैक अब चेहरे पर लगाने के रैडी है।
स्टेप 2
- केले के पेस्ट को अपने हाथों पर लेकर उसे हल्के-हल्के पूरे चेहरे पर लगा लें, फिर उससे फेस की मालिश करें।
पैक जब हल्का सा सूख जाएं तो हाथों पर दो बूंद दूध की लेकर सर्कुलर मोशन में दोबारा मालिश करें। ऐसा करीब तीन से चार बार करें।
- केले के पेस्ट को फिर से चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक उसे सूखने दें।
- जब पैक सूख जाए तो अपने चेहरे को वॉर्म वाटर से धो लें।
- फेसवॉश के बाद चेहरे को साफ तौलिया या फेस नैपकिन से साफ कर लें और कोई सी भी मॉश्चराइजिंग क्रीम को फेस पर लगा लें। आप इस प्रोसेस के बाद खुद महसूस करेंगी कि आपके चेहरे पर केले से फेशियल करने के बाद कैसा ग्लो आया है।

केले का फेशियल करने के फायदे
केले का फेशियल चेहरे पर जमी गंदगी को साफ करता है। बनाना फेशियल करने से आपके चेहरे की डेड स्किन निकल जाती है, जिससे फेस पर ग्लो आता है। फेशियल के लिए तैयार किये गये पैक में शहद अपने आप में गुणों की खान होता है जो बेशक आपकी स्किन में ग्लो के साथ आप एक अलग सॉफ्टनेस महसूस करेंगी। पैक में इस्तेमाल किया गया शहद पिंपल्स और रिंकल्स को कम करने में कारगर है। इस पैक में मिलाया गया नारियल का तेल आपकी स्किन को हाइड्रेट करता है।



Click it and Unblock the Notifications
