Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
ग्लोइंग स्किन के लिए ट्राय करें हॉलीवुड पील फेशियल, चेहरे की गंदगी को करता है दूर
हिंदी में कहावत है 'चेहरे पर कालिख पोतना’, जिसका अर्थ है होता है समाज से परे जाकर कोई बहुत बुरा काम करना। लेकिन इन दिनों कॉस्मेटिक की दुनिया में चेहरे पर कार्बन की ऐसी कालिख पोती जा रही है जिससे आपकी त्वचा की सारी गंदगी और तेल निकाल कर त्वचा के रोम छिद्र खोल दिए जाने का दावा किया जा रहा है। इसे नाम दिया गया है 'कार्बन पील फेशियल’, जो इन दिनों त्वचा की रंगत बनाएं रखने का बेहतरीन विकल्प के तौर पर उभर रहा है।
इतना ही नहीं, इसके कमाल के रिजल्ट देखते हुए इसे 'चाइना डॉल पील का भी नाम दिया गया है। क्योंकि इस फेशियल को करवाने के बाद आपका चेहरा चमचमता चाइना की डॉल जैसा दिखने लगता है। त्वचा से सब तरह की अशुद्धियां निकाले में सक्षम यह फेशियल असल में एक एडवांस तकनीक का लेजर ट्रीटमेंट है, जिसमें बहुत कम समय में ही त्वचा को शुद्ध कर दिया जाता है।

देता है रिफ्रेशिंग लुक
ब्लैकहेड्स, ऑइली स्किन, पिम्पल, डल स्कीन और त्वचा के रोम छिद्रों के बंद होने जैसी तमाम चीजों आप परेशान है तो कार्बन पील फेशियल आपको राहत और ताजगी दोनों का अनुभव करवाने वाला है। क्योंकि स्कीन को पैम्पर करते हुए यह फेशियल त्वचा के दाग धब्बें दूर कर उसे मुलायम और चमकदार बना देता है।

क्या है तकनीक?
सबसे पहले तो यह कार्बन पील फेशियल को दो भागों में बटा हैं, पहले हिस्से में इसे त्वचा के रोम छिद्रों तक एक परत लिक्विड कार्बन की लगाई जाती है। दूसरे हिस्से में आपके करीब एक हूवर यानी कि वैक्यूम क्लीनर जैसी मशीन लगाई जाती है। जिससे आपके त्वचा के सभी कार्बन पार्टिकल्स व गंदगी खींच कर निकाल ली जाती है। कार्बन पार्टिक्ल्स को खींचने के लिए ही लेजर लाइट का उपयोग किया जाता है। क्योंकि इससे कार्बन टूटता है साथ ही डेथ स्कीन सेल्स, गदंगी और तेल को दूर किया जाता है। स्कीन को क्लीन कर, जवा बनाने की इस पूरी प्रक्रिया में आपको सिर्फ चुटी भरने का एहसास होगा। असल में इस फेशियल में त्वचा की गहरी परत तक पहुंच कर कोलेजन ( एक तरह का प्रोटीन) को संतुलित करता है, जिससे त्वचा मजबूत, फूली हुई महसूस होती है। त्वचा के रोम छिद्रों को खोलकर यह फेशियल, रिकल्स हटाते हुए स्किन को खिंचता है, जिससे त्वचा में एक तरह की चमक दिखाई देती है।

त्वचा में लाता है सुधार
इन दिनों पॉपुलर होता यह फेशियल असल में हमारी स्कीन का एक वर्कआउट है। जिसमें कार्बन लेजर पील त्वचा की गहरी परतों में पाए जाने वाला प्रोटीन कोलेजोन बनाता है। जिससे स्कीन कसी हुई, ईवन टोन, ग्लोइंग और जवा महसुस होती है।

नॉन सर्जिकल कॉस्मेटिक अनुभव
इसका दूसरा सबसे बड़ा फायदा यह है कि स्कीन के लिए आक्रमक नहीं है, इससे आपके चेहरे की स्कीन या उसके आस पास के ऊतकों पर कोई असर नहीं होता। इसमें किसी तरह के एनेथिसिया की भी जरूरत नहीं होती बस आपकी स्कीन पर एक क्रीम लगा दी जाती है जो त्वचा को सुन्न कर देती है।

अल्टीमेट आउटपुट
हालांकि इस फेशियल का फर्क आपको पहली ही सिटिंग में नजर आने लगेगा, लेकिन बेहतरीन रिजल्ट के लिए बहुत से सेशन लेने होंगे। पिम्पल, धब्बें, रिक्ल हटाने में सक्षम यह फेशियल बहुत आसानी और कम खर्च में पूरा किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण टिप
इस बेहतरीन फेशियल के अच्छे अनुभव के लिए एक बात ध्यान में रखना जरूरी है कि आप सूरज की रोशनी के कम संपर्क में आए। साथ ही एक हैल्दी स्किन डाइट फॉलों करे, जैसे कि हैल्दी खाना खाएं, खूब पानी पीए और अपने डर्मोटोलॉजिस्ट से समय समय पर चेकअप करवाते रहें।



Click it and Unblock the Notifications
