Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
तेजी से बढ़ती उम्र पर ब्रेक लगाने के लिए इन आदतों में करें बदलाव

बुढ़ापा एक ऐसी सच्चाई है, जिसे हम सब दूर नहीं रह सकते हैं। एक ना एक दिन हम सभी का बुढ़ापा आना ही है। लेकिन इसके बाद भी इससे बचने के लिए हम कोई ना कोई उपाय ढ़ुंढते रहते हैं। लेकिन भले ही हम बुढ़ापे को आने से रोक नहीं सकते, लेकिन इसे समय से पहले आने से जरूर रोका जा सकता है। अपने लाइफस्टाइल और कुछ आदतों में बदलाव करके हम अपने बुढ़ापे को जल्दी आने से रोक जरूर सकते हैं। मंहगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करते वक्त हम उसमें मौजूद कैमिकल से स्किन को पहुंचने वाले नुकसान को नजरअंदाज कर देते हैं। जो उम्र से पहले बुढ़ापा लाने का एक बड़ा कारण है।
तेजी से आ रहे बूढ़ापे को रोकने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना हमारे लिए जरूरी होता है। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे रोकने से आप समय से पहले बुढ़ा होने से बच सकते हैं।
धूम्रपान और शराब
धूम्रपान हेल्थ के लिए नुकसानदायक होता है। जिसका सबूत सिगरेट के हर डिब्बे पर लिखी चेतावनी है। सिगरेट पीना हमारे शरीर के लिए बहुत हानिकारण है। यह समय से पहले आपके उम्र को बढ़ाने का काम करता है। लगातार शराब पीने से भी स्किन पर झुरियां पड़ जाती है। जिसके कारण आप समय से पहले ही बुढ़े दिखने लगते हैं।
अनहेल्दी फूड और चीनी
हमारी डाइट हमारे हेल्थ पर असर डालता है। जैसा खाना हम खाते हैं, हमारे हेल्थ भी वैसा ही रहता है। अगर आप सोच रहे हैं कि अनहेल्दी फूड खाने से आपके हेल्थ पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। तो आप गलत हैं। अनहेल्दी फूड आपके उम्र पर गलत प्रभाव डालता है। ज्यादा चीनी का सेवन करना भी आपको जल्दी बूढ़ा बना देती है।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग
आज के दौर में जब लोग घर से काम करना पसंद करते हैं, तो यह स्पष्ट हो जाता है कि हमारे ज्यादातर काम ऑनलाइन या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से किए जाते हैं। सामान्य तौर पर, लोग इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करते हुए प्रतिदिन छह घंटे से अधिक समय व्यतीत करते हैं। नीली रोशनी आपकी त्वचा की कोशिकाओं को प्रभावित कर सकती है जिससे कोशिका सिकुड़ सकती है।
सोने की पॉजिशन
ज्यादातर लोग अपने सोने की पॉजिशन के बारे में नहीं सोचे। जहां जैसे उन्हें सोना कम्फर्ट लगता है वो सो जाते हैं। लेकिन सोने के तरीके का आपके हेल्थ पर गहरा असर पड़ता है। एक रिसर्च के मुताबिक करवट लेकर सोने वालों के फेश पर झुड़ियां जल्दी पड़ सकती है। ऐसे में आपको स्ट्रेट सोने की कोशिश करनी चाहिए।
बिना सनस्क्रीन लगाएं धूप में निकलना
धूप में निकलना आपके हेल्दी स्किन के लिए हानिकारक है। लंबे समय तक धूप में रहने से आपके स्किन पर झुर्रियां पड़ सकती है। धूप में रहने वालों की उम्र बढ़ने में 8 प्रतिशत तेजी आती है। सूरज की अल्ट्रावॉयलेट किरणें झुर्रियों, सैगिंग, पिगमेंटेशन और स्किन पर रूखेपन का कारण बन सकती है। इन चीजों से बचने के लिए आप धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। ऐसे में अगर आप बढ़ती उम्र को रोकना चाहते हैं तो धूप में ज्यादा निकलने से बचें, और सनस्क्रीन जरूर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
