Latest Updates
-
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट
घर पर ही बनाएं केमिकल फ्री और दुर्गंध मिटाने वाला ‘टैल्कम पाउडर’
शरीर से दुर्गंध और अतिरिक्त नमी सोखने के लिए बॉडी पाउडर या टैल्कम पाउडर स्किन केयर रूटीन का खास हिस्सा है। अधिकांश लोग आदतन नहाते ही टैल्कम पाउडर लगा लेते हैं, जो कि किसी डियोड्रेंट या फिर परफ्यूम लगाने से बेहतर विकल्प है। मगर टैल्कम पाउडर के साथ परेशानी यह है कि आप इसे डियोड्रेंट की तरह कभी भी कहीं भी इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। लेकिन डियोड्रेंट के मुकाबले टैल्कम पाउडर ज्यादा बेहतर विकल्प इसलिए है, क्योंकि यह बॉडी से अतिरिक्त तेल और नमी को सोख लेता है।
वैसे देखा जाए तो मार्केट में टैल्कम पाउडर की बहुत सारी वैरायटी है, लेकिन क्या आपको पता है कि इन सभी पाउडर्स में केमिकल का इस्तेमाल होता है। अधिकांश बाजार में मिलने वाले पाउडर में एल्काहॉल के साथ ही हानिकारक केमिकल मिले होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में बाजार से खरीदे हुए पाउडर के बजाय, आप घर पर ही ऑर्गेनिक सामग्रियों से टैल्कम पाउडर बना सकते हैं।

होममेड टैल्कम पाउडर
शरीर पर पाउडर सिर्फ इसलिए लगाया जाता है ताकि त्वचा को ड्राई रख सकें। घर पर बना टैल्कम पाउडर भी सेहत के लिए बेहतरीन है। हम इसमें प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें मॉइशचर को सोखने की क्षमता होती है जैसे कि अरारोट पाउडर, मुल्तानी मिट्टी और गुलाब की पत्तियों का पाउडर। साथ ही इन सभी पदार्थों में स्किन इंफेक्शन को रोकने वाले एन्टीबैक्ट्रिया भी होते हैं।

गुलाब का पाउडर
जिस टैल्कम पाउडर में गुलाब का इस्तेमाल किया गया हो, वह बॉडी को शानदार खुशबू देता है। सर्दियों में जब बगिया में गुलाब अच्छे से खिलते हैं तब आप उन्हें सुखाकर पाउडर बनाकर रख सकते हैं। इसके लिए आप इन्हें बिल्कुल बारीक पीस लें। आप चाहें तो अपने पाउडर में कैमेलिया तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पाउडर में किसी तरह का तेल मिलाना आपको सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन इससे पाउडर त्वचा पर बेहतरीन काम करता है। यह त्वचा का अतिरिक्त तेल भी सोखकर उसे मुलायम बनाता है।

मुल्तानी मिट्टी का पाउडर
टैल्कम पाउडर बनाने की इस रेसिपी में थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी का भी इस्तेमाल किया गया है ताकि यह त्वचा से अतिरिक्त नमी और तेल सोख सके। यही कारण है कि पाउडर बनाने की विधि में अलग-अलग तरह से मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता रहा है। लेकिन इसे बनाने का तरीका बहुत ही मुश्किल होता है।

अरारोट का पाउडर
अरारोट स्टार्च या फिर अरारोट आटे के नाम से भी पहचाने जाने वाला अरारोट पाउडर भी इस रेसिपी में शामिल किया गया है। आटे के स्थान पर ग्लूटन फ्री वाला अरारोट पाउडर बेहतरीन विकल्प है। यह बहुत जल्दी मॉइश्चर सोखकर, त्वचा को बहुत मुलायम और रेशमी बना देता है।

सामग्री:
4 टेबिल स्पून अरारोट पाउडर
1 टेबिल स्पून गुलाब का पाउडर
1 टेबिल स्पून मुल्तानी मिट्टी
1 टी स्पून कैमेलिया बीज का तेल
3 बूंदें जेरेनियम एसेंशियल तेल
1 छोटा बाउल
कीप
जार

विधि
सबसे पहले गुलाब की पत्तियों को इकठ्ठा करके सूखा लें। फिर इन्हीं गुलाब की पत्तियों को मिक्सी के जार में बारीक पीसें। आप अपनी जरूरत के मुताबिक गुलाब की पत्तियां बढ़ा सकते हैं।
अब इसी तैयार गुलाब के पाउडर को एक छोटे बाउल में डालकर, उसमें मुल्तानी मिट्टी और अरारोट पाउडर अच्छे से मिक्स करें।
अब एक अलग छोटे कंटेनर में कैमेलिया के बीज का तेल लेकर इस तैयार पाउडर के मिश्रण में मिला लें। फोक की सहायता से तेल और पाउडर के इस मिक्सचर को बढ़िया से मिला लें। याद रहे कि इस मिक्सचर में किसी तरह का कोई गुठला न बने। फिर एक कीप की सहायता से इस तैयार पाउडर को एक साफ जार में भर लें। अब आपका पाउडर तैयार है, इसे मध्यम तापमान वाले स्थान पर रखें।



Click it and Unblock the Notifications
