Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
कम उम्र में ही चेहरे पर दिखने लगी हैं झुर्रियां, इन सुपर फूड्स को डाइट में शामिल कर दिखे जवां

30 साल की उम्र क्रॉस करते ही महिलाओं में बुढ़ापे के लक्षण दिखने लगते हैं। फाइन लाइन्स, आंखों के पास रिंकल्स जैसी चीजें चेहरे पर दिखनी आम हो जाती है। अगर आप भी स्किन से जुड़ी ऐसी समस्या से जूझ रही हैं तो तो आपकी स्किन प्रीमैच्योर एजिंग है यानी समय से पहले ही आपका बुढ़ापा दिखने लगता है। उम्र से पहले बुढ़ापा आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। आपके लाइफस्टाइल में बदलाव, तनाव, स्किन का सही ढंग से ख्याल नहीं रख पाना, जो आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में आप अपनी स्किन को समय से पहले बुढ़ा होने से रोक सकती हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में थोड़ा बदलाव करें। न्यूट्रिशनिस्ट अंजलि मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एंटी एजिंग से बचने के लिए कुछ हेल्दी फूड्स डाइट में शामिल करने का सुझाव दिया है।
न्यूट्रिशनिस्ट अंजलि मुखर्जी ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "अपनी डाइट में नेचुरल पदार्थों को शामिल करके उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा और रोका जा सकता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप हमेशा जवां ही दिखेंगे बल्कि आप हेल्दी रहेंगे और उम्र के साथ आने वाली ज्यादातर समस्याओं के जल्दी आने से बच सकेंगे।"
आगे उन्होने लिखा, " यह देखा गया है कि कुछ फलों और सब्जियों में चमत्कारी शक्तियां होती हैं जो जीवन काल को लंबा खींचती हैं और बीमारियों से हमें बचाती हैं।"
एंटी एजिंग से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स
1. पत्तागोभी
पत्तागोभी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो स्किन की सेल्स को नुकसान होने से बचा सकता है। इतना ही नहीं ये सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से भी हमारे स्किन को डेमेज होने से बचाता है। पत्तागोभी का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने के लिए इसे पूरा पकाकर खाने के स्थान पर आप इसे हल्का पका कर खाएं या फिर आप इसे हल्का फ्राई करके भी खा सकते हैं।
2. गाजर
गाजर में बीटा कैरोटीन और ऑरेंज पिगमेंट्स के गुण मौजूद होते हैं। ये आपके स्किन को हेल्दी रखने के साथ ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कम करके आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करते हैं। इसमें मौजूद गुण कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। आप रोजाना दिन में एक कप गाजर का जूस अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे आपकी आंखों की रोशनी में सुधार होगा। इतना ही नहीं स्मोकिंग करने वालों को भी कैंसर होने का खतरा कम होगा।
3. अंगूर
अंगूर खाने में बहुत ज्यादा स्वादिष्ट होने के साथ आपके हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है। अंगूर में रेस्वेराट्रोल, विटामिन सी के साथ एंटी-एजिंग के गुण मौजूद होते हैं जो आपकी स्किन के सेल्स को नुकसान पहुंचाने से रोकते हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में एक अंगूर को जरूर शामिल करें। आप चाहें तो अंगूर के जूस को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
4. संतरा
संतरे में विटामिन सी के साथ एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं जो आपके स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते है। संतरे में मौजूद गुण कैंसर से लड़ने में आपकी मदद कर सकते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर जैसी समस्या से भी निपटने में भी काफी मददगार हैं।
5. प्याज
हर भारतीय किचम में मिलने वाली प्याज में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। प्याज आपके बॉडी में गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बूस्ट करने में मदद करती है।
6. पालक
पालक में विटामिन K के गुण मौजूद से भरपूर होता है, जो आपके ब्लड वेसल्स के वॉल को मजबूत करने में मदद करता है। यह आपको फेफड़ों के कैंसर और दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे कम करने का काम करता है। पालक में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, इसलिए यह झुर्रियों और मोतियाबिंद की समस्या होने से रोकता है।
7. टमाटर
टमाटर एंटीऑक्सिडेंट्स और लाइकोपीन के कारण पेट और कोलन के कैंसर को रोकने में मददगार है। टमाटर को पकाने या कैन में पैक करने पर भी इसका लाइकोपीन खत्म नहीं होता है। इसीलिए आप इसे जूस, सॉस या ग्रेवी के रूप में शामिल कर सकते हैं। ये आपको जवां दिखाने में काफी कारगार साबित होता है।



Click it and Unblock the Notifications
