Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
ग्रीन टी का सेवन करने के बाद टी बैग्स का इस तरह करें यूज, मिलेंगे कई फायदे
वजन कम करने के लिए ग्रीन टी का उपयोग किया जाता है। ग्रीन टी का इस्तेमाल करने के बाद ग्रीन टी बैग को बेकार समझकर फेंक दिया जाता है। क्या आप जानते हैं ग्रीन टी बैग का कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। ग्रीन टी बैग स्किन केयर के लिए फायदेमंद माना जाता है। चलिए जानते हैं ग्रीन टी बैग को इस्तेमाल करने का तरीका और फायदे।

बचे हुए ग्रीन बैग से बनाएं स्क्रब
ग्रीन टी चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ग्रीन टी बैग का यूज करने के बाद आप इसे स्क्रब की तरह भी उपयोग कर सकते है। ग्रीन टी से स्क्रब करने से स्किन टाइट होती है साथ ही रिंकल्स भी कम होते है। ग्रीन टी स्क्रब करने से चेहरे पर ग्लो आता है। यूज हुए ग्रीन टी बैग की पत्ती को एक बाउल में निकाल लें। इसके बाद इस टी में चीनी मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण से चेहरे की मसाज करें। हफ्ते में एक से दो बार ग्रीन टी का यूज करें।

ग्रीन टी फेस मास्क
ग्रीन टी का सेवन करने के बाद ग्रीन टी बैग्स से पत्ती को निकाल लें। इसके बाद पत्ती में दही, शहद और हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा साफ कर लें। इस फेस मास्क न केवल चेहरा साफ और चमकदार नजर आएंगा बल्कि दाग धब्बे भी कम हो जाएंगे।

फेस मसाज
कई बार थकावट की वजह से चेहरे पर सूजन आ जाती है जिससे चेहरा डल और बेजान लगता है। ऐसे में ग्रीन टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्रीन बैग्स को गीला करके फ्रिज में रख दें इसके बाद ठंडे टी बैग से चेहरे की मसाज करें। मसाज करने से चेहरे की सूजन कम हो जाती है।

डार्क सर्कल
ग्रीन टी बैग का इस्तेमाल कर डार्क सर्कल को कम कर सकते हैं। ग्रीन टी बैग को फ्रिज में रख दें इसके बाद इस टी बैग को आंखों पर रखें। ग्रीन का उपयोग करने से डर्क सर्कल भी होंगे साथ ही आंखों की सूजन भी कम हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
