Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
नो ब्यूटी ट्रीटमेंट करिश्मा कपूर की दमकती त्वचा का राज है बादाम तेल और दही का फेस पैक, फॉलो करें सिंपल टिप्स
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 47 साल की उम्र में भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। करिश्मा कपूर अपनी जवां और ग्लोइंग स्किन के लिए किसी भी तरह का ब्यूटी ट्रीटमेंट नहीं लेती हैं। करिश्मा कपूर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने 17 साल की उम्र से फिल्मों में काम करना शुरु कर दिया था।

करिश्मा कपूर अपनी ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं। करिश्मा की खूबसूरती और फिटनेस को देख नहीं कहा जा सकता है कि वह दो बच्चों की मां हैं। 47 साल की उम्र में भी करिश्मा कपूर फ्रेश और एक्टिव नजर आती हैं। चलिए जानते हैं उनकी खूबसूरती का राज।

तनाव ना लेना
करिश्मा कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह किसी भी तरह के ब्यूटी सर्जरी में यकीन नही करती हैं। वह किसी भी तरह का तनाव नहीं लेती है, इसी वजह से वह फ्रेश और खूबसूरत लगती है। करिश्मा ने बताया है कि वह बहुत कम कोस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। त्वचा की देखभाल के लिए एक्ट्रेस ज्यादा से ज्यादा पानी पीती हैं। पानी पीने से स्किन हाइड्रेट रहती है और त्वचा पर ग्लो आता है।

बादाम तेल और दही का फेस पैक
करिश्मा कपूर अपनी त्वचा का ध्यान रखने के लिए होममेड फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। करिश्मा कपूर चेहरे पर बादाम तेल में दही मिक्स करके लगाती है। करिश्मा कपूर दो चम्मच दही में एक चम्मच बादाम तेल को मिक्स करके पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाती है। इस फेस पैक को लगाने से त्वचा क्लीन, स्मूद और शाइनी बनी रहती है। बादाम तेल और दही के फेस पैक को करिश्मा 30 मिनट तक चेहरे पर लगाती हैं। चेहरा धोने के बाद मॉइश्चराइजर लगाती हैं। करिश्मा कपूर का ये नुस्खा उनकी मां ने उन्हें बताया है।

स्किन टोनर
करिश्मा कपूर का कहना है कि बाहर से खूबसूरत दिखने के लिए मन से भी सुंदर होना जरुरी होता है। मन की सुंदरता चेहरे पर छलकती है। इंसान जब खुश रहता है तो मन और बाहर से सुंदर रहता है। खुश रहने के साथ साथ एक्ट्रेस जवां स्किन के लिए स्किन टोनर का इस्तेमाल करती हैं। स्किन टोनर लगाने से चेहरे के दाग धब्बे हट जाते हैं। स्किन टोनर का इस्तेमाल करने से चेहरे की फाइन लाइन्स भी कम हो जाती है। रात को सोने से पहले त्वचा पर स्किन टोनर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

मस्कारा और काजल
करिश्मा कपूर अपनी फिटनेस के साथ साथ अपनी खूबसूरत आंखों के लिए भी जानी जाती हैं। करिश्मा आंखों का ध्यान रखने के लिए अच्छी क्वालिटी का काजल और मस्कारा यूज करती हैं। मस्कारा लगाने से पलको को वॉल्यूम मिलता है।

एक्सरसाइज
करिश्मा कपूर फ्रेश और फिट रहने के लिए जिम, एक्सरसाइज, योग और ब्रिस्क वॉक करती है। फिट रहने के लिए एक्ट्रेस ब्रिस्क वॉक करती है। मसल्स को हेल्दी बनाएं रखने के लिए योग करती हैं। हफ्ते में तीन बार जिम जाती है। करिश्मा कपूर कितनी भी बिजी रहें वह वर्कआउट जरुर करती है। एक्ट्रेस कभी योग कभी जिम करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
