Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
योगासन करने में आता है आलस, मलाइका अरोड़ा से सीखें बिस्तर में योग-झुर्रियां तो छोड़ो नहीं दिखेगा चेहरे पर दाग
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और जवां स्किन के लिए जानी जाती हैं। मलाइका अरोड़ा अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों में राज करती हैं। मलाइका अरोड़ा की सुंदरता के दीवाने फैंस ही नहीं बल्कि अर्जुन कपूर भी हैं। अर्जुन कपूर मलाइका की खूबसूरती देख उन पर फिदा हैं। मलाइका ग्लोइंग स्किन और फिटनेस के लिए योग करती हैं। मलाइका की खूबसूरती के आगे 21 साल की हसीनाएं भी फीकी लगती हैं। मलाइका अपनी जवां और ग्लोइंग स्किन ना केवल अर्जुन कपूर बल्कि लाखों फैंस को आकर्षित करती हैं। मलाइका अपनी चमकदार स्किन के लिए केमिकल प्रोडक्ट का सहारा नहीं लेती है बल्कि योग करती हैं। एक्ट्रेस स्किन को अंदर से ग्लोइंग बनाने के लिए हेल्दी डाइट के साथ योग करती हैं।

मलाइका अरोड़ा अक्सर इंस्टाग्राम पर योग की वीडियो शेयर कर फैंस को फिट रहने की सलाह देती हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर योग का वीडियो शेयर किया है जो की आलसी लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है। मलाइका द्वारा बताएं गए योगासन को आप बिस्तर में कर सकते है। इन योगासन की मदद से आपकी स्किन अंदर से ग्लो करेगी। चलिए जानते हैं आलसी लोगों के लिए आसान योगासन।

पाउट योगासन यानी फिश फेस योगासन
चेहरे की खूबसूरती के लिए जॉ लाइन और चिन का काफी अहम रोल होता है। खूबसूरत फेसकट के लिए शार्प जॉ लाइन का होना बहुत जरूरी होता है। बहुत सी महिलाएं शार्प जॉ लाइन के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट और सर्जरी का सहारा लेती हैं। योगासन की मदद से आप शार्प जॉ लाइन पा सकते है। पाउट योगासन करने से जॉ लाइन शार्प हो जाती है। पाउट योगासन को आप बिस्तर में आसानी से कर सकते हैं।

फेस टैपिंग योगासन
ग्लोइंग स्किन के लिए आजकल महिलाएं ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं। केमिकल वाले ट्रीटमेंट से भले ही चेहरे पर ग्लो आता है लेकिन यह ग्लो चेहरे पर कम ही दिन के लिए रहता है। लंबे समय तक चेहरे पर ग्लो के लिए योग काफी अच्छा माना जाता है। योग करने से चेहरे पर ग्लो लंबे समय तक बना रहता है। ग्लोइंग स्किन के लिए फेस टैपिंग योग काफी अच्छा होता है। इस योगासन में उंगलियों को चेहरे से लेकर गर्दन पर थपथपपाना होता है। फेस थपथपपाने से ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है जिससे चेहरे पर ग्लो नजर आता है।

ब्लून पोज योगासन
ग्लोइंग और चमकदार स्किन के लिए हेल्दी डाइट के साथ साथ ब्लून पोज योगासन करें। ब्लून पोज योग करने से चेहरे पर चमक देखने को मिलती है। मलाइका अरोड़ा ग्लोइंग स्किन के लिए ब्लून पोज योग करती हैं। आप भी ग्लोइंग स्किन के लिए ब्लून पोज योगासन कर सकती हैं। ब्लून पोज योगासन करने के लिए दोनों गालों को फुलाना होता है। गालों को एक साथ फुलाने से चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। जिससे चेहरे पर ग्लो आता है।
फेशियल योगासन चेहरे की चर्बी को कम करने के लिए किया जाता है। रोजाना 5 मिनट फेशियल योग करने से चेहरे पर कसाव आता है साथ ही गालों की चर्बी भी कम हो जाती है।
चेहरे का फैट कम करने और कसाव लाने के लिए योग करना काफी अच्छा माना जाता है। चेहरे पर कसाव लगाने के लिए गालों को अंदर से खींचकर चेहरे को मछली की शेप बनाएं। मछली लिप्स बनाने से चेहरे का फैट कम हो जाएगा साथ ही झुर्रियां भी कम हो जाएगी। जिससे चेहरे पर कसाव देखने को मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
