Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत की जवां स्किन के पीछे है ये ब्यूटी सीक्रेट्स
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत बी टाउन की हॉट एक्ट्रेस को टक्कर देती हुई नजर आती हैं। अक्सर इंटरनेट पर मीरा राजपूत का खूबसूरत और सेक्सी लुक इंटरनेट पर वायरल रहता हैं। मीरा राजपूत बी टाउन में अपनी ग्लोइंग स्किन और स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती हैं। मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लोइंग स्किन की फोटो शेयर करती रहती हैं।

मीरा राजपूत के फैंस उनके स्टाइलिश लुक को काफी पसंद करते हैं। वहीं महिलाएं मीरा राजपूत के ग्लोइंग स्किन और फिट बॉडी को काफी पसंद करती हैं। बता दें कि मीरा राजपूत अपनी फिट बॉडी और ग्लोइंग स्किन के लिए काफी मेहनत करती हैं। मीरा राजपूत फिट रहने के लिए जिम में पसीना बहाती हैं। मीरा राजपूत के दो बच्चे है इसके बावजूद मीरा ने अपने आपको फिट रखा है। चलिए जानते है मीरा राजपूत की फिटनेस और ग्लोइंग स्किन का राज

कच्चा दूध
मीरा अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करती हैं बल्कि घरेलू तरीकों का इस्तेमाल करती हैं। मीरा राजपूत अपने चेहरे पर कच्चा दूध लगाती हैं। कच्चे दूध से स्किन सॉफ्ट और शाइनी होती हैं। मीरा राजपूत कच्चा दूध के साथ साथ मलाई भी अपने चेहरे पर लगाती हैं। उनका कहना है कि मलाई चेहरे पर लगाने से स्किन खिली खिली और मुलायम रहती हैं।

सलाद
मीरा राजपूत खुद को हेल्दी रखने के लिए ज्यादा सलाद खाती हैं। मीरा का मानना है कि ग्लोइंग स्किन के लिए हरी सब्जियां खाना चाहिए। मीरा अक्सर इंस्टाग्राम पर सलाद की फोटो शेयर करती रहती हैं। मीरा राजपूत सलाद के साथ साथ फल भी खाती हैं। मीरा राजपूत पालक का सूप भी पीती हैं। मीरा को स्ट्राबेरी ज्यादा पसंद हैं।
रानी मुखर्जी की ग्लोइंग स्किन और फिटनेस का राज है ये मछली, जानें ब्यूटी सीक्रेट्स

पानी
बी टाउन की एक्ट्रेस की तरह मीरा भी ग्लोइंग स्किन के लिए ज्यादा पानी पीती हैं। मीरा दिनभर में 8 से 7 गिलास पानी पीती हैं। पानी पीने से स्किन ग्लोइंग रहती है। पानी स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है, जिससे स्किन ताजा और युवा दिखाई देने लगती है। इससे चहरे की झुर्रियां कम होती हैं।

तेल
मीरा अपनी स्किन पर नेचुरल ऑयल से मसाज करती हैं। नेचुरल ऑयल से मसाज करने से चेहरे का ग्लो बना रहता हैं। मीरा राजपूत बादाम का तेल और ऑलिव ऑयल से मसाज करती हैं।

शहद
मीरा ग्लोइंग स्किन के लिए शहद का प्रयोग खाने और चेहरे पर लगाने के लिए करती हैं। मीरा रोज सुबह गर्म पानी में शहद डालकर पीती हैं। बता दें कि शहद स्किन को टाइट करने में काफी मददगार साबित होता है। शहद में एंटी एजिंग के गुण पाए जाते है। मीरा चेहरे पर भी शहद लगाती है।

योग
मीरा राजपूत अक्सर अपने पति शाहिद कपूर के साथ योग करती हुईं नजर आती हैं। मीरा को बीच किनारे योग करना काफी पसंद है। वहीं मीरा अपनी फिटनेस को ध्यान में रखकर जिम में भी काफी पसीना बहाती हुईं नजर आती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
