Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
नेल एक्सटेंशन से हो सकता है कैंसर का खतरा !

आज के समय में महिलाओं के बीच नेल एक्सटेंशन का फैशन काफी ट्रेंड कर रहा है। हर महिला शादी, पार्टी या किसी स्पेशल मौके पर नेल आर्ट करवाना पसंद करती हैं। लेकिन ये नेल एक्सटेंशन महिलाओं के सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। नेल एक्सटेंशन के दौरान यूज होने वाला ड्रायर आपके लिए खतरा बन सकता है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय सैन डिएगो की एक स्टडी के मुताबिक नेल एक्सटेंशन करने के दौरान यूज होने वाले ड्रायर में अल्ट्रावायलेट रे होती है जो कैंसर के खतरे को बढ़ाने का काम करता है।
नेल एक्सटेंशन से कैंसर का खतरा
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय सैन डिएगो के अध्ययन में पाया गया कि नेल एक्सटेंशन के दौरान जेल मैनीक्योर के लिए उपयोग होने वाला नेल पॉलिश ड्रायर कैंसर पैदा करने वाले सेल म्यूटेशन का कारण भी बन सकता है। इस ड्रायर से निकलने वाली यूवी रे का कैंसर के साथ गहरा संबंध होता है। इसके कारण स्किन कैंसर होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। इस स्टडी में ये भी ये बात भी सामने आई कि दुनिया भर के नेल सैलून में पाए जाने वाले यूवी नेल पॉलिश ड्रायर में कार्सिनोजेनिक प्रभाव भी हो सकता है।
नेल एक्सटेंशन के अन्य नुकसान
1. नेचुरल शाइन हो जाती है कम
नेल एक्सटेंशन के समय ओरिजनल नेल्स को पूरी तरह से घिसा जाता है। इस कारण नाखून बेजान हो जाते हैं और इसके नाखून रूखे भी हो जाते हैं। इस कारण नाखूनों की नेचुरल साइन खत्म हो जाता है।
2. घर या ऑफिस का काम करने में परेशानी
नेल एक्सटेंशन के जरिए महिलाएं अपने नाखूनों को खूबसूरत दिखाने की कोशिश करती हैं, लेकिन नेल एक्सटेंशन करवाने के बाद महिलाओं को घर से लेकर ऑफिस का काम करने में काफ परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नेल एक्सटेंशन करवाने के बाद आप कुछ भी काम करने में समर्थ नहीं रह जाती है।
3. नेल एक्सटेंशन का खर्चा
नेल एक्सटेंशन बहुत महंगा होता है। जिस कारण इसे करवाने के बाद आपको इसकी ज्यादा केयर करने की जरूरत होती है। क्योंकि अगर आप इसकी केयर नहीं करेंगे तो ये जल्दी खराब हो जाता है। लेकिन अगर आप इसकी अच्छे से केयर करते हैं तो आपका नेल एक्सटेंशन 5 से 6 हफ्ते तक ही चल सकता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
