Latest Updates
-
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स
इन चीजों के ज्यादा सेवन से बचें, बढ़ सकता है आपका सांवलापन
मार्किट में आज भी फेयरनेस ब्यूटी क्रीम का बोलबाला नजर आता है। सबको गोरी और निखरी त्वचा की चाहत है। मगर अपनी स्किन का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। रंगत साफ़ होने के बावजूद कुछ समय बाद भी कई लोगों के चेहरे की चमक फीकी पड़ने लगती है। उनके स्किन का निखार कम होकर सांवलापन बढ़ने लगता है। अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि आपके चेहरे की चमक कम होती जा रही है तो इसके पीछे कुछ फूड जिम्मेदार हो सकते हैं। जानते हैं ऐसे कौन सी चीजें हैं जिनका अधिक सेवन आपकी स्किन को सांवला कर सकते हैं।

संतरे का जूस
ऑरेंज जूस में फाइबर्स नहीं होते हैं। इसके ज्यादा सेवन से शरीर में रक्त का प्रवाह नहीं होता है और सांवलापन बढ़ता जाता है।

चीनी
आप मीठापन बढ़ाने के लिए जितना ज्यादा चीनी का इस्तेमाल करेंगे, आपका सांवलापन भी उतना बढ़ सकता है। इसके ज्यादा सेवन से रक्त में शुगर का स्तर बढ़ता है जिससे स्किन टिशूज कोलेजन को नुकसान होने लगता है और त्वचा का गोरापन कम हो जाता है।

सफ़ेद ब्रेड
सेहत को लेकर सतर्क रहने वाले लोग ब्राउन ब्रेड या मल्टीग्रेन ब्रेड को प्राथमिकता देते हैं लेकिन कई लोगों को इन सबकी तुलना में व्हाइट ब्रेड पसंद आती है। लेकिन आपके सफ़ेद ब्रेड खाने की चाहत आपके स्किन की फेयरनेस को प्रभावित करती है। व्हाइट ब्रेड के सेवन से इंसुलिन का स्तर बढ़ता है। इससे त्वचा में ऑयल का उत्पादन बढ़ने से चेहरे की रंगत सांवली होने लगती है।

कॉफी
दिन में यदि आप तीन-चार कप कॉफी पी जाते हैं तो अपनी इस आदत को थोड़ा नियंत्रित कर लें। इससे आपकी स्किन सांवली हो सकती है। कॉफी से हार्मोन कार्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है जिससे आपकी स्किन धीरे धीरे काली पड़ने लगती है।

मसालेदार भोजन
ज्यादा मसालेदार भोजन सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी नुकसानदायक होता है। तीखा खाने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है जिससे ब्लड वेसल्स फैलती हैं और फेयरनेस कम होती है।



Click it and Unblock the Notifications
