Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
चेहरे की झुर्रियों को कम करने के लिए इस्तेमाल करें अनार का टोनर, जानें बनाने का तरीका
त्वचा की देखभाल करनी बहुत जरुरी होता है। स्किन का ख्याल नहीं रखने की वजह से स्किन पर कई तरह की परेशानी देखने को मिलती हैं। महिलाएं अपनी त्वचा का ध्यान रखने के लिए केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है, जिससे स्किन ठीक होने के बदले खराब हो जाती है।

ऐसे में लॉकडाउन के दौरान महिलाओं में अपनी स्किन की देखभाल करने के लिए घरेलू तरीके का इस्तेमाल किया है। लॉकडाउन के दौरान घर से ऑफिस का काम करने वजह से चेहरे पर सूजन आ रही है। सूजन को कम करने के लिए घर में अनार से बने टोनर का इस्तेमाल कर सकते है। अनार टोनर का इस्तेमाल कर चेहरे की झुर्रियों को कम किया जा सकता है। चलिए जानते है कि अनार टोनर कैसे बनाते है और इसके क्या फायदे है।

टोनर के फायदे
टोनर का इस्तेमाल त्वचा पर क्लींजिंग के रुप में किया जाता है। इससे चेहरे की डेड स्किन हट जाती है। त्वचा को मुलायम बनाने के साथ ही चेहरे के रोम छिद्रों को भी कम करता है। टोनर लगाने से चेहरे के डेड स्किन भी कम हो जाती है।

अनार के गुण
अनार में विटामिन सी पाया जाता है। अनार स्किन के बहुत ही फायदेमंद होता है। विटामिन सी के सेवन से चेहरे की झुर्रियों को कम किया जा सकता है। अनार में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाये जाते है जो कि स्किन से सूजन, खुजली और जलन की परेशानी को ठीक करता है।
तनाव लेने से स्किन पर पड़ता है बुरा असर, जानें हेल्दी स्किन टिप्स

टोनर इस्तेमाल करने का तरीका
टोनर को रुई की मदद से अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। हल्के हाथों से अपने चेहरे और गर्दन की मसाज करें, फिर सूखने के लिए छोड़ दे। इससे आपकी स्किन को पोषण मिलेगा।

अनार टोनर बनाने का तरीका
टोनर बनाने के लिए एक अनार, एक कप पानी, एक ग्रीन टी बैग, एक चम्मच गुलाब जल। एक बर्तन में पानी डाल कर पानी गर्म करें। जब पानी उबल जाए तो उसमें ग्रीन टी बैग डाल दें, दो मिनट के लिए पानी को ठंडा होने दें। पानी से ग्रीन टी बैग निकाल दें। पानी ठंड़ा होने के बाद उसमें गुलाब जल मिला दें। इसके बाद अनार का जूस निकाल कर उसे उबले पानी मिलांए, इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद आप फेस टोनर तैयार है। इसे एक बोतल में रखें।



Click it and Unblock the Notifications
