Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Summer Skin Care Tips: टैनिंग, पिंपल्स की समस्या दूर करें 2 चम्मच दही, चेहरे को फिर से बनाएं जवां
गर्मी के मौसम में अपने खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए हम दही शामिल करते हैं। लेकिन इस दही को खाने से आपके शरीर को जितना फायदा मिल सकता है, उतना ही ये आपके बालों और स्किन के लिए भी फायदेमंद है।
चेहरे पर दही से बने फैस पैक लगने से आपको टैनिंग, गंदगी, डेड स्किन सेल्स, पिंपल्स, जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाएगा। दही आपके स्किन को एक्सफोलिएट भी करता है और स्किन को हाइड्रेट करता है। आइए जानते हैं 2 चम्मच दही के इस्तेमाल से बने 3 फेस पैक की रेसिपी और इसके स्किन बेनिफिट्स के बारे में...

दही से बने 3 फैस पैक
1. हल्दी और दही का फेस पैक -
सामग्री -
* दही - 2 बड़े चम्मच
* हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच

फेस पैक बनाने की विधि -
1. एक कटोरी में दही और हल्दी पाउडर डालकर स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें।
2. अब इस मिश्रण को समान रूप से अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
3. इसे करीब 20 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा रहने दें।
4. अब गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें और चमकदार स्किन का लुफ्त उठाएं।
फेस पैक के स्किन बेनिफिट्स
दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो आपके स्किन से डेड सेल्स निकालकर चेहरे को एक्सफोलिएट करने, पोर्स को बंद करने और स्किन की बनावट में सुधार करने में मदद करता है। जबकि हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो पिंपल्स को कम करने, स्किन को चमकदार बनाने और रंगत को निखारने में मदद कर सकते हैं। यह फेस पैक आपके चेहरे को एक प्राकृतिक चमक देने में मदद करता है और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाता है।
2. शहद और दही का फेस पैक -
सामग्री -
* दही - 2 बड़े चम्मच
* शहद - 1 बड़ा चम्मच

फेस पैक बनाने की विधि -
1. एक छोटा सा बाउल लेकर उसमें दही और शहद को डालकर अच्छी तरह मिला लें।
2. अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में फेस मसाज करें।
3. तकरीबन 15 से 20 मिनट के लिए इस पैक को चेहरे पर लगा रहने दें।
4. फिर गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें और अपनी स्किन को तौलिए से थपथपाकर सुखा लें।
पैक के स्किन बेनिफिट्स -
दही आकी स्किन को मॉइस्चराइज़ करता है और ड्राईनेस को कम करने में मदद करता है। जबकि शहद एक नेचुरल ह्यूमेक्टेंट है, जो आपकी स्किन में नमी बनाए रखने में मदद करता है। यह फेस पैक आपकी स्किन को हाइड्रेट और पोषित कर सकता है, जिससे स्किन सॉफ्ट और चमकदार बनती है।
3. खीरा और दही का फेस पैक-
सामग्री -
* दही - 2 बड़े चम्मच
* खीरा - 2 बड़े चम्मच ( कद्दूकस किया हुआ )

फैस पैक बनाने की विधि -
1. सबसे पहले एक बाउल में दही और कद्दूकस किया हुआ खीरा डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।
2. अब इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं।
3. 15 से 20 मिनट के लिए इसे अपने चेहरे पर लगा रहने दें।
4. अब स्किन को ठंडे पानी से धो लें और अपनी त्वचा को थपथपाकर सुखा लें।
खीरा-दही स्किन बेनिफिट्स
दही में प्राकृतिक एसिड होते हैं जो त्वचा को धीरे से एक्सफोलिएट करने, डेड सेल्स को हटाने और टैन को कम करने में मदद कर सकते हैं। जबकि खीरे का स्किन पर ठंडा और सुखदायक प्रभाव पड़ता है। यह स्किन को हाइड्रेट करने और ग्लो करने में भी मदद करता है। यह फेस पैक स्किन को तरोताजा कर सकता है, चेहरे की सूजन कम कर सकता है और उसे चमकदार बना सकता है।
नोट: ये तीनों फैस पैक हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त होते हैं। लेकिन फिर भी अपने चेहरे पर इसे लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। ताकि किसी तरह की एलर्जी से आप अपनी स्किन को सुरक्षित रख सकें।



Click it and Unblock the Notifications
