Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सर्दियों में रात को चेहरे पर क्या लगाएं? जानें 5 चीजें, जिनसे सुबह मिलेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन
Sardiyo Me Chehre Par Kya Lagaye: सर्दियों के मौसम में त्वचा को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। सर्दियों में त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। दरअसल, सर्दियों में ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण स्किन ड्राई हो जाती है। इसके कारण त्वचा रूखी और बेजान भी नजर आने लगती है। ऐसे में, सर्दियों में ड्राई स्किन की देखभाल के लिए लोग तरह-तरह के मॉइश्चराइजर, क्रीम और अन्य प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो सर्दियों में रात को सोते समय चेहरे पर कुछ नैचुरल चीजों को लगा सकते हैं। इससे सुबह आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार नजर आएगी। तो आइए, जानते हैं सर्दियों में रात को चेहरे पर क्या लगाएं?

नारियल तेल
सर्दियों में अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती है, तो आप रात को सोने से पहले चेहरे पर नारियल का तेल लगा सकते हैं। दरअसल, यह त्वचा को मॉइश्चराइज्ड और हाइड्रेटेड रखता है। साथ ही, त्वचा को अंदर से हील करने में भी मदद करता है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले नारियल तेल की कुछ बूंदें अपने चेहरे पर अप्लाई करें और फिर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आएगी।
एलोवेरा जेल
अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो आप सर्दियों में रात को चेहरे पर एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। यह त्वचा को अंदर से पोषण और नमी प्रदान करने में मदद करता है। साथ ही, मुंहासों, दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इसे रात भर लगा रहने दें। फिर सुबह उठकर चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा पर नेचुरल ग्लो आएगा।
गुलाब जल
आप चाहें तो सर्दियों में रात को सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगा सकते हैं। दरअसल, यह त्वचा को डीप क्लीन करने के साथ-साथ हाइड्रेट भी रखता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा के ओपन पोर्स कम होने लगते हैं और त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले गुलाब जल को टोनर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे सुबह आपकी त्वचा खिली-खिली नजर आएगी।
बादाम का तेल
आप चाहें तो सर्दियों में रात को सोने से पहले चेहरे पर बादाम का तेल भी लगा सकते हैं। यह ड्राई स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें विटामिन-ई भरपूर मात्रा में होता है, जो त्वचा को मॉइश्चराइज्ड रखने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत में भी सुधार करता है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले बादाम के तेल की कुछ बूंदें अपने चेहरे पर अप्लाई करें और फिर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे सुबह आपकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग दिखेगी।
शहद
आप सर्दियों में रात को सोने से पहले चेहरे पर शहद भी लगा सकते हैं। दरअसल, इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं। साथ ही, यह मुंहासों, दाग-धब्बों, झुर्रियों और पिगमेंटेशन की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा कोमल और मुलायम बनती है। इसके लिए आप रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर एक पतली परत शहद की लगाएं और सुबह उठकर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा ग्लोइंग नजर आएगी।



Click it and Unblock the Notifications
