Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
चेहरे पर गुलाब जल कब लगाना चाहिए? जानिए त्वचा में निखार के लिए गुलाब जल कैसे लगाएं
How To Use Rose Water On Face: गुलाब जल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा को मॉइश्चराइज्ड और हाइड्रेटेड रखता है। साथ ही, त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स और गंदगी को भी साफ करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो मुंहासों, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन, झुर्रियों और टैनिंग की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है। साथ ही, यह त्वचा में जलन और रेडनेस की समस्या को कम करने में भी मदद करता है। नियमित रूप से चेहरे पर गुलाब जल लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है।

चेहरे पर गुलाब जल कब लगाना चाहिए?
वैसे तो आप चेहरे पर गुलाब जल को किसी भी समय लगा सकते हैं। लेकिन चेहरे पर गुलाब जल को लगाने का सबसे सही समय सुबह और रात का है। अगर आप रोज सुबह चेहरे पर गुलाब जल लगाएंगे, तो त्वचा दिनभर मुलायम और ग्लोइंग नजर आएगी। वहीं, रात में चेहरे पर गुलाब जल लगाने से त्वचा पर मौजूद गंदगी, धूल-मिट्टी, प्रदूषण के कण और मेकअप आसानी से निकल जाते हैं। इससे त्वचा से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी दूर होंगी।
त्वचा पर ग्लो लाने के लिए गुलाब जल कैसे लगाए?
गुलाब जल और बेसन
त्वचा पर ग्लो लाने के लिए आप गुलाब जल में बेसन मिक्स करके लगा सकते हैं. इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें. इसमें 2 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें. करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें. इससे न सिर्फ त्वचा का निखार बढ़ेगा, बल्कि त्वचा के दाग-धब्बों, पिंपल्स, पिगमेंटेशन और टैनिंग की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।
गुलाब जल और शहद
त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए आप गुलाब जल में शहद मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच गुलाब जल लें। इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार नजर आएगी।
गुलाब जल और नींबू
त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए आप गुलाब जल में नींबू मिक्स करके लगा सकते हैं। दरअसल, नींबू में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है, जो दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। साथ ही, त्वचा की रंगत को सुधारता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच गुलाब जल लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब एक कॉटन बॉल की मदद से इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी।



Click it and Unblock the Notifications
