Latest Updates
-
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
LFW 2015: मनीष मल्होत्रा ने पेश किया ब्लू रनवे कलेक्शन
जबोंग लक्मे फैशन वीक 2015 के समर रिसॉर्ट के पहले दिन के लास्ट शो में मनीष मल्होत्रा ने अपने डिजाइनर कपड़ों का प्रदर्शन किया। मनीष मल्होत्रा ना सिर्फ जाने माने डिजाइनर ही हैं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्रिटियों के बससे पसंदीदा फैशन डिजाइनर भी हैं। मनीष ने अपने कलेक्शन का नाम दा ब्लू रनवे रखा था, जिसमें उन्होने रैंप पर काफी खूबसूरत और चमकदार परिधान पेश किये।
Get 50% Off on Products at Yepme Grab Free Coupons
मनीष दृारा डिजाइन किये कपड़ों में विशेष आकर्षण लहंगों, साड़ी और सूटों का था। इसके अलावा मनीष ने ना केवल महिलाओं को ही ध्यान में रखकर कपड़े डिजाइन किये थे मगर उनके कलेक्शन में पुरुषों के लिये भी शानदार जैकेट्स और सूट दिखे। आइये देखते हैं मनीष मल्होत्रा के दा ब्लू रनवे कलेक्शन में क्या था सबसे खास।

पुरुष और महिला
लक्मे फैशन वीक के पलहे दिन मनीष मल्होत्रा ने रंगों से खेलने की कोशिश की जो कि प्रभावित करने वाले थे।

फ्लेारल गोल्ड
इस कलेक्शन में लहंगों पर बडे़ बडे़ फूलों की गोल्डन रंग के धागे से कढ़ाई की गई थी।

गाउन
रैंप पर पेश किये गए गाउन काफी खूबसूरत थे। सेलेब्रिटियों के लिये रेड कार्पेट पर पहने जाने वाले गाउंस में से ये भी एक हो सकते हैं।

यलो सनशाइन
पीले रंग की ब्लॉक ड्रेसें और नेट फैबरिक इन दिनों काफी इन हैं। क्रॉप टॉप और टर्टल नेक इस ड्रेस को और भी खूबसूरत बना रहे हैं।

शानदार कढाई वाले कोट और स्कर्ट
रैंप पर हमें भारी भरकम डीटेलिंग वाले कोट और स्कर्ट भी देखने को मिले।

खूबसूरत ब्लू एंड वाइट जैकेट
मनीष मल्होत्रा के कपड़ों पर खूबसूरत डिजाइनों की भरमार थी। यह देखने में सबसे अलग लग रहे थे। स्कर्ट और जैकेट पर फलों और बेलों का मेल काफी अद्भुत था।

डार्क ब्लू लहंगा
इन लहंगो पर जो पैटर्न बने थे वह काफी आंखों को सॉफ्ट और सूथिंग लग रहे थे। इन भारी कढ़ाई की गई थी मगर फिर भी ये भारी भरकम नहीं लग रहे थे।

गोल्ड वर्क
मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर ड्रेसो में काफी सारा गोल्ड का काम किया गया था। पीच और गोल्ड रंग की यह स्कर्ट काफी अच्छी दिख रही है।

अनारकली
रैंप पर भारी स्कर्ट के साथ डिजाइनर ओवरकोट भी देखने को मिले। इन पर काफी डीटेलिंग में काम किया गया था।

बंद गले और लंबी स्कर्ट
मनीष ने बंद गले के क्रॉप टॉप और लंबी स्कर्ट का एक अच्छा मेल रखा था।



Click it and Unblock the Notifications
