Latest Updates
-
बच्चों के लिए हर 'हेल्दी' स्नैक नहीं होता सेहतमंद, खरीदते समय इन बातों पर जरूर दें ध्यान -
गणपति पूजा के बाद बचे फूलों फेंकें नहीं, इन 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल -
बच्चे का मुंडन कब कराना चाहिए? डॉक्टर संतोष यादव ने बताई सही उम्र और मुंडन के बाद क्या करें -
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि -
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व
निखिल थंपी ने अपने कलेक्शन से चमका दिया पूरा रैंप
निखिल थंपी हमें अपने आकर्षक परिधानों से चौंकाना कभी नहीं भूलते। इनके सेक्सी और स्टाइलिश कलेक्शन हर किसी के दिल को लुभा लेते हैं। इस बार भी लक्मे फैशन वीक समर 2015 के शोकेस पर निखिल ने अपना कलेक्शन पेश किया।
निखिल थंपी एक जाने माने डिजाइनर हैं जो कि बॉलीवुड सेलेब्रिटियों के लिये ड्रेस डिजाइन करने के लिये जाने जाते हैं। इन्होने बडे़ बडे़ सेलेब्रिटियों के लिये ड्रेस डिजाइन की है, जिसमें से एक वानी कपूर भी हैं।
इंडिया ब्राइडल फैशन वीक में नरगिस का हुआ वॉडरोब मालफंक्शन

निखिल ने गर्मियों को ध्यान में रखते हुए ड्रेसों के कलर और प्रिंट का चुनाव किया था। रैंप शो में मॉडल्स ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी जिसका ब्लाउज काफी नए स्टाइल का दिख रहा था।

साडि़यों के कलेक्शन के बाद बारी आई थाई हाई स्लिट गाउन्स की जो कि पीले रंग के ही थे। इसके साथ ही कलेक्शन में नेकलाइन जंपसूट भी थे, जो कि काफी स्टाइलिश दिखे। और हां यहां पर हम निखिल थंपी का ट्रेडमार्क, ओबी बेल्ट को कैसे भूल सकते हैं।

अन्य रंगों के साथ आपको गोल्डन रंग के चमकीले ड्रेस भी देखने को मिल जाएंगे जिसके साथ बेल्ट भी अटैच है। ये चमकीले परिधान रैंप पर काफी ग्लैमरस और हॉट दिखाई दे रहे थे।

निखिल थंपी ट्रेंड के साथ बढ़ते हुए इंसान हैं। इनके डिजाइन्स बॉलीवुड की शान हैं। गर्मियों को ध्यान में रखते हुए निखिल के ये समर कलेक्शन काफी ज्यादा पसंद किये गए।



Click it and Unblock the Notifications
