Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स
LFW 2015 : रिलायंस ज्वेल्स ने पेश किया सुनीत वर्मा का खास कलेक्शन
जबोंग लैक्मे फैशन वीक 2015 अब अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है। खूबसूरत रैंप जिस पर कई दिनों से मॉडल्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस मनमोहक अंदाज में परिधान पहन कर रैंपवॉक कर रही थीं, वह आज खतम होने को आया है। लैक्मे फैशन शो के चौथे दिन जो आखिरी शो स्टॉपर थी वह बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा नरगिस फाकरी थीं।

नरगिस देखने के काफी ज्यादा हसीन हैं और जब उन्होने दुल्हन का अवतार रख कर रैंप पर कैटवॉक की तो मानों खुद चांद जमीन पर उतर आया हो। नरगिस ने जाने माने डिजाइनर सुनीत वर्मा का डिजाइनर ब्लाइडल लहंगा चोली और दुपट्टा पहन रखा था। इसके अलावा नरगिस ने बड़ी ही खूबसूरत ज्वैलरी पहन रखी थी जो कि खास तौर पर रिलांयस की ओर से डिजाइन की गई थी।
लैक्मे फैशन वीक में अर्पिता मेहता के लिये शो स्टॉपर बनीं ईशा गुप्ता

रैंप पर जितनी भी मॉडल्स थीं, उन्होने क्लासिक एंड बोल्ड आउटफिट पहन रखे थे। गोल्ड, रेड, मेटैलिक और अन्य चमकीले रंगों का प्रयोग कर के सुनीत ने मानों अपने कलेक्शन में जान डाल दी हो।

चाहे बात करें घाघरे की या फिर अनारकली की, सुनीत वर्मा ने हर परिधान को पारंपरिक ढंग से सजा रखा था। फैब्रिक के तौर पर आप जॉर्जेट, सिल्क, ब्रोकेड का इस्तमाल किया था। इसके साथ ही कपड़ों में गोल्ड और सिल्वर का लुक उन्हें डिफरेंट लुक दे रहा था।

आज कल हैवी ब्लाउज का चलन भी काफी बढ़ चुका है। सुनीत ने इसे भी काफी ध्यान में रखते हुए काम किया है। आप किसी भी वेडिंग सीज़न के दौरान इन कपड़ों का चकुनाव कर सकती हैं।
आज कल की यंग ब्राइड्स के लिये सुनीत के कलेक्शन में कपड़ों से ले कर चमचमाती हुई ज्वैलरीज़ भी थीं। हमें यकीन है कि आपको इनका कलेक्शन जरुर पसंद आएगा।



Click it and Unblock the Notifications
