Latest Updates
-
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास
इस दिवाली हॉट दिखना है तो सिलवाएं इन ट्रेंडी पैटर्न के ब्लाउज
क्या इस दिवाली आप साड़ी पहनने वाली हैं? अगर हां, तो आपको इन लेटेस्ट ट्रेंड के पैटर्न वाले ब्लाउज जरुर ट्राई करने चाहिये।
साड़ी एक ऐसा परिधान है जिसमें हर तरह की लड़की खूबसूरत दिखती है। अगर साड़ी के साथ ब्लाउज के डिजायन पर भी थोड़ा ध्यान दे दिया जाए, तो आप कमाल की दिख सकती हैं।
इस दिवाली अगर आप साड़ी पहनने की सोच रही हैं, तो नीचे दिये हुए लेटेस्ट ट्रेंड के ब्लाउज सिलवाना ना भूलें। इस बार साडियों को सिंपल ही रखें और ब्लाउज को शानदार तरीके से सिलवाएं।

इससे आपको और भी बेहतर लुक मिलेगा और लोग आपके इस स्टाइल पर फिदा होते हुए नजर आएंगे। तो फिर देर किस बात की आइये देखते हैं कुछ ट्रेंडी ब्लाउज पैटर्न..

एजी बैक ब्लाउज
बैकलेस ब्लाउज़ तो वैसे भी लड़कियों की पहली पसंद बने रहते हैं। हमारा मानना है कि इस तरह के ब्लाउज हर साड़ी को खूबसूरत बना सकते हैं।

इल्युजन ब्लाउज
क्या आप वही रेगुलर वी नेक वाले ब्लाउज से बोर हो चुकी हैं? अगर हां तो आप इस दीवाली इल्युजन वाले ब्लाउज बनवा सकती हैं। शादी सीजन : बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की इन बैकलेस चोलियों से लें आइडिया

इंट्रीकेट ब्लाउज
इस तरह का ब्लाउज हल्के रंग की साड़ी पर खूब फबेगा। आप इसे पहन कर डीवा लग सकती हैं।

बंद गला ब्लाउज
बंद गले और लंबी स्लीव वाला यह ब्लाउज पतली लड़कियों पर काफी जचता है।

बटन वाला ब्लाउज
पहले का फैशन दुबारा वापस आ चुका है। यह ब्लाउज काफी आरामदायक होता है। ब्लाउज में ब्राइट रंग की पाइपिंग लगवाइये, जो कि सामने की ओर बांध सकें।

सिंपल मगर कलरफुल ब्लाउज
अगर आप सिंपल मगर रंगीन ब्लाउज पहनना चाहती हैं तो इस तरह का ब्लाउज आप पर काफी अच्छा लगेगा। इसके साथ चौड़े बॉर्डर वाली साड़ी का चुनाव करें।

बो ब्लाउज
इस खूबसूरत ब्लाउज के पीछे बो जैसा बंधन होगा। इससे लोंगो का ध्यान आपकी बैक पर होगा और आपको तारीफें सुनने को मिलेंगी।



Click it and Unblock the Notifications
