Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Ramadan Outfit Ideas 2023 : इफ्तार पार्टी के लिए पाक एक्ट्रेसेस के एथनिक आउटफिट्स से लें इंस्पिरेशन
माहे रमजान शुरू हो चुका है और आपकी इफ्तार पार्टी से लेकर ईद की शॉपिंग भी शुरू हो गई होगी। आप ने ईद के लिए अपने घर मे तैयारी तो शुरू ही कर दी होगी इसके साथ ही रमजान के महीने में होने वाली इफ्तार पार्टी तो आप घर में करती ही हैं और दूसरों के घर इफ्तार पार्टी में शामिल भी होना है। तो इसके लिए आप को थोड़ी सी तो तैयारी करनी ही पड़ती है कि इफ्तार पार्टी में आउटफिट कैसा हो और आपका स्टाइल कैसा हो। इसके लिए आप अपने बेस्ट आउटफिट सर्च करने लग जाती हैं। तो यहां पर हम आपको इससे रिलेटेड कुछ ट्रेडिंग एथनिक आउटफिट आइडियाज शेयर कर रहे हैं, जो आपकी इफ्तार पार्टी में तैयार होने की टेंशन को थोड़ा सा कम कर सकता है और आप बेहतरीन लुक के साथ इफ्तार पार्टी में जा सकती हैं।

यहां पर हम आपको पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के एथनिक आउटफिट के बारें में शेयर कर रहे हैं, जिनकी मदद से आपको कपड़े सेलेक्ट करने में परेशानी नहीं होगी, साथ ही मार्केट में भी ज्यादा वक्त नहीं देना पड़ेगा, क्योंकि आपको अपने स्टाइल के बारें में पहले से ही पता होगा। आइये जानते हैं आपकी फेवरेट दीवाज के बेहतरीन आउटफिट-

हानिया आमिर का ऑरेज सूट
पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस और अपनी खूबसूरती के लिए वर्ल्ड फेमस हानिया आमिर का ये आउटफिट आपके इफ्तार पार्टी पर जाने के लिए बेस्ट है। रमजान में अभी जो मौसम चल रहा है वो ना बहुत गर्म है और ना ही ठंडा तो आप इस कलर को आराम से कैरी कर सकती हैं। ऑरेंज कलर एक बार में ही आंखों को भाने वाले रंग हैं। इस सूट को आप इफ्तार पार्टी के पहन सकती हैं, जो आप पर काफी स्टनिंग नजर आने वाला है।

इकरा अज़ीज का ब्लैक शरारा
इकरा अजीज भी पाकिस्तान की फेमस और चुलबुली एक्ट्रेस हैं, इनका ब्लैक शरारा आपकी इफ्तार पार्टी के लिए नंबर वन आउटफिट हैं, इसके साथ आप लाल रंग का बंधानी दुपट्टा सेट कर सकती हैं। वैसे भी दुपट्टा पहनना काफी अहम है, क्योंकि इफ्तार के बाद आपको नमाज भी पढ़नी हैं, तो दुपट्टा भी इस तरह से लें कि जिससे आप आराम से अपना सिर ढंक सकें। इस ब्लैक शरारे के साथ आपका लुक काफी निखर कर सामने आने वाला है।

सजल अली का एम्ब्रॉयडरी सूट
सजल अली पाकिस्तान की बेहतरीन अदाकारा हैं, इन्होंने श्रीदेवी के साथ फिल्म मॉम में काम करके वाहवाही लूटी है। आप इनके इस एम्ब्रॉयडरी सूट आउटफिट को इफ्तार पार्टी के लिए कैरी कर सकती हैं। इसके साथ ही आप इस आउटफिट को आप किसी दूसरे फंक्शन और इंवेट में वियर कर सकती हैं। आप इसमें दुपट्टा कंट्रास का लगा सकती है। ये सूट देखने में काफी खूबसूरत हैं। आपको ये आपके शहर की बड़ी मार्केट और शॉप में आराम से मिल जाएगा।
Image Courtesy- in.pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
