Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
Yumna Zaidi: शादी के जोड़े के लिए युमना ज़ैदी के लहंगा लुक से लें इंस्पिरेशन

युमना जैदी रॉयल रोज कलर के लहंगे में किसी अप्सरा से कम नहीं नजर आ रही है। रॉसल रोज कलर इन दिनों काफी इन है, जिसे आप अपने शादी के जोड़े के लिए ले सकती हैं। इस लहंगे पर पर काफी बारीकी से काम किया गया है। दुपट्टे पर हैवी कशीदाकारी के साथ गोटापट्टी वर्क भी है, जो इस लहंगे में चार चांद लगा रहा है। लहंगे के साथ हाई ज्वैलरी आप कैरी करें क्योंकि आप दुल्हन बनने जा रही हैं। साथी ही युमना जैदी की पोटली बैग भी स्टाइल कर सकती हैं।
आप युमना की तरह इस टू कलर लहंगा में स्टनिंग नजर आएंगी। आप इस लुक में युमना की तरह कुंदन की जूलरी सेट के साथ अपने बालों को खुले रखें। साथ में पिन की मदद से सिर पर हल्का पल्लू रखें। ये लहंगा आप अपनी हल्दी, मेहंदी के फंक्शन में पहन कर किसी राजकुमारी से कम नहीं नजर आने वाली।
युमना का ये डिजाइनर गाउन इस तरह से लग रहा है जैसे आसमान के सितारे जमीन पर आ गयें हैं। आप इस गाउन को अपनी शादी के लिए आंख बंद करके चुन सकती हैं, जिसमें आप बहुत ही खूबसूरत लगेंगी और दूल्हे राजा की धड़कने आपको देखकर तेज जरूर हो जाएंगी। गोल्डन कलर का गाउन जिस पर हैवी वर्क है, साथ में ट्रेंडिशनल जूलरी का कॉम्बीनेशन आपको किसी शहजादे की बेगम बना देगा।
उफ्फ! युमना का ये कातिलाना लुक हर किसी को अपने निशाने पर ले रहा है। दरबारी लहंगे के साथ आप इस लुक को कॉपी कर सकती है। ये लहंगा दो रंगों में वाइन और डार्क ग्रीन का कॉम्बो परफेक्ट है। युमना जैदी का ये लुक भी काफी ट्रेंड में है और आप इसे खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको अपने शहर की बड़ी मार्केट या फिर दिल्ली की चांदनी चौक या फिर लखनऊ का अमीनाबाद मार्केट देख सकते हैं। साथ ही मुंबई वालें आराम से वहां पर खरीद सकते हैं।

image credit-https://www.instagram.com/yumnazaidiofficial/



Click it and Unblock the Notifications
