Latest Updates
-
कुदरत का अनोखा करिश्मा! महिला ने एक जैसी दिखने वाली चार जुड़वां बच्चियों को दिया जन्म, डॉक्टर भी हैरान -
Chaturmas 2026: चातुर्मास कब से शुरू होगा? इस दौरान क्या करें और क्या न करें? जानें सभी जरूरी नियम -
International Self Care Day: अच्छी सेहत के लिए सेल्फ-केयर है जरूरी, रोजाना अपनाएं ये 5 सेल्फ केयर हैबिट्स -
रात में राजमा भिगोना भूल गए? इन आसान ट्रिक्स से बिना भिगोए भी बन जाएगा एकदम नरम राजमा -
National Cousins Day 2026 Wishes: नेशनल कजिन्स डे पर अपने भाई-बहन भेजें ये खास मैसेज, यादगार बन जाएगा दिन -
CJP Protest Delhi: आलिया भट्ट से लेकर सलमान खान तक, छात्रों के समर्थन में उतरे ये बॉलीवुड सितारे -
Chia Seeds Vs Sabja Seeds: चिया सीड्स या सब्जा के बीज, जानिए आपकी सेहत के लिए क्या बेहतर? -
टूटते-झड़ते बालों से हैं परेशान? ट्राई करें गुड़हल और नारियल तेल से बना हेयर ऑयल, रुक जाएगा Hair Fall -
6 महीने के बच्चे को सॉलिड फूड देते समय न करें ये 5 गलतियां, 'बच्चों की डॉक्टर' ने बताई सही शुरुआत -
हेल्दी दिखने वाले ये 7 फूड्स बढ़ा सकते हैं आपका ब्लड शुगर, खरीदने से पहले जरूर पढ़ लें लेबल
मेहंदी लगानी नहीं आती है, तो इन ट्रिक से घर बैठे सीखें मेहंदी लगाना- रक्षा बंधन पर लगाएं ट्रेंडी डिजाइन
फेस्टिव सीजन में महिलाएं और लड़कियां हाथों में मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं। रक्षा बंधन का त्योहार लड़कियों के लिए बहुत ही खास होता है। रक्षा बंधन के लिए लड़कियां हाथों में मेहंदी लगवाती हैं। वहीं लड़कियां और महिलाएं इंटरनेट पर मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन देखकर उन्हें अपने हाथों पर लगाने की कोशिश करती हैं। लेकिन मेहंदी कीप से मेहंदी लगाना इतना आसान नहीं होता है।

महिलाएं मेहंदी कोन या कीप को सही से चला नहीं पाती है जिससे मेहंदी के आसानी डिजाइन भी बहुत मुश्किल लगते हैं। आपके साथ भी ऐसा हो चुका है तो आज हम इस आर्टिकल में आपको मेहंदी कीप से मेहंदी लगाने का आसान तरीका बताएंगे। इस ट्रिक का इस्तेमाल कर आप अपने हाथों में सूंदर डिजाइन वाली मेहंदी लगा सकती हैं। चलिए जानते है ट्रिक्स के बारे में।

सिंपल एस S से बनाएं शानदार और आसान मोर डिजाइन
बहुत सी महिलाओं को मेहंदी लगाना बहुत मुश्किल लगता है। बता दें कि मेहंदी लगाना इतना भी मुश्किल काम नहीं है। आप सिंपल S डिजाइन से मेहंदी लगा सकते हैं। Sलेटर डिजाइन कोई भी महिला आसानी से बना सकती हैं। मेहंदी में लेटर sकी मदद से आप पूरी हथेली पर मोर बना सकते हो। बस आप अपनी हथेली पर बड़ा S बनाए और फिर उसके चारो ओर उस को जोड़ने की कोशिश करें । आपका काम आसानी से हो जाएगा और आपको मोर डिजाइन वाला शेप मिल जाएगा । मोर के ऊपर एक सिर बनाने की कोशिश करें।

S और O लेटर से बनाएं खूबसूरत मेहंदी डिजाइन
अगर आपको मेहंदी कीप से मेहंदी लगानी आती है तो आप अपने हाथों पर मेहंदी के ट्रेंडी और लेटेस्ट डिजाइन बना सकते हैं। रक्षा बंधन के दिन पर आप इस ट्रिक्स की मदद से खूबसूरत मेहंदी लगा सकते हैं। मेहंदी लगाने के लिए आप sऔर o लेटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस ट्रिक के अनुसार सबसे पहले साप की तरह एक लाइन खींच लें। लाइन के आस पासS और O लेटर बनाएं। इसके बाद इसमें हल्के डिजाइन बनाएं।आपकी मेहंदी झटपट तैयार हो जाएगी।

इयरबड्स की मदद से लगाए मेहंदी
इनदिनों मेहंदी लगाने के लिए लोग इयरबड्स का इस्तेमाल करते हैं। इयरबड्स का इस्तेमाल कर आप खूबसूरत और ट्रेंडी डिजाइन मेहंदी लगा सकते हैं। इयरबड्स से मेहंदी लगाने के लिए सबसे पहले हाथों पर छोटे डॉट्स बना लें, इसके बाद इन डॉट्स पर इयरबड्स से डिजाइन बनाएं। ये बहुत ही आसान ट्रिक है जिसकी मदद से आप जल्दी मेंहदी लगा सकते है।



Click it and Unblock the Notifications