Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
दिवाली पर बेल्ट की मदद से बोरिंग ड्रेस को दें नया ट्विस्ट, दिखेंगी सबसे स्टाइलिश
इन दिनों बेल्ट विद ड्रेस का काफी ट्रेंड है। बेल्ट की हेल्प से आप किसी भी आउटफिट को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। कॉलेज स्टूडेंट से लेकर ऑफिस जाने वाली महिलाएं अपने आउटफिट के साथ बेल्ट कैरी करना पसंद करती हैं। बेल्ट की मदद से आप किसी भी आउटफिट को फंकी और अट्रैक्टिव लुक दे सकती है।

बेल्ट को आप लहंगे, साड़ी और सूट के साथ कैरी कर सकती हैं। फेस्टिव सीजन में आप कुछ न्या और स्टाइलिश ट्राई करना चाहती है तो आप ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ बेल्ट कैरी कर सकती हैं। चलिए देखते हैं ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ कैसे कैरी करें बेल्ट।

बेल्ट विद कुर्ता
फेस्टिव सीजन में आप शिमरी आउटफिट की जगह सिंपल कुर्ता भी ट्राई कर सकती हैं। आप किसी भी सिंपल कुर्ते के साथ कैजुअल बेल्ट को कैरी कर सकते है। बेल्ट विद कुर्ता आपको फैशनेबल और ट्रेंडी लुक देगा। आप कृति सेनन की तरह कुर्ते के साथ बेल्ट कैरी कर सकती है। कृति सेनन ने येलो कुर्ते के साथ ब्लैक बेल्ट लगाई हुई है। उन्होंने बेल्ट के साथ दुपट्टे को भी कैरी किया हुआ है। फेस्टिव सीजन में आप कृति सेनन के इस लुक को कैरी कर सकती हैं।

बेल्ट विद साड़ी
इन दिनों बेल्ट विद साड़ी का काफी चलन है। कॉलेज गर्ल से लेकर वर्किंग वुमन साड़ी के साथ बेल्ट कैरी करना पसंद कर रही है। आप ऑफिस पार्टी या फिर फेस्टिव सीजन में साड़ी के साथ बेल्ट कैरी कर सकती हैं। साड़ी के साथ बेल्ट कैरी कर ना केवल आपको स्टाइलिश लुक मिलेगा बल्कि आप फ्रेश भी नजर आएंगी। आप किसी भी साड़ी के साथ बेल्ट कैरी कर सकती हैं। आप भी कुछ नया ट्राई करना चाहती है तो आप विद्या बालन की तरह फ्लोरल साड़ी के साथ ब्राउन बेल्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप ब्राउन बेल्ट किसी भी साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं।

मैक्सी ड्रेस के साथ बेल्ट
आप लॉन्ग मैक्सी ड्रेस के साथ भी बेल्ट कैरी कर सकती हैं। बेल्ट की मदद से आप अपनी मैक्सी ड्रेस को स्टाइलिश और फैशनेबल बना सकते है। आप बॉलीवुड एक्ट्रेस डायना की तरह मैक्सी ड्रेस के साथ बेल्ट कैरी कर सकती हैं। डायना ने पिंक मैक्सी ड्रेस के साथ ब्लैक कलर की बेल्ट लगाई हुई है। एक्ट्रेस ब्लैक बेल्ट और पिंक मैक्सी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

बेल्ट विद लहंगा
बेल्ट विद लहंगा इन दिनों काफी ट्रेंड में बॉलीवुड एक्ट्रेस से लेकर आम महिलाएं लहंगे के साथ बेल्ट कैरी करना पसंद करती है। लहंगे के साथ बेल्ट कैरी कर आप अपने आउटफिट की खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं। आप कियारा आडवाणी की तरह लहंगे के साथ सिंपल ब्राउन बेल्ट कैरी कर सकती हैं। कियारा आडवाणी ने ब्लैक एंड व्हाइट लहंगे के साथ सिंपल ब्राउन बेल्ट कैरी की है। आप भी कियारा की तरह लहंगे के साथ बेल्ट कैरी कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
