Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
आलू मटर की पोटली
आलू मटर की पोटली एक टेस्टी स्नैक है जो समोसे की तरह होती है। बस इसका आकार थोड़ा अलग होता है, पर इसका स्वाद समोसे की ही तरह होता है। आलू मटर की पोटली के अंदर खूब सारी मटर-आलू के साथ मसाले भरे होते हैं। आप आलू मटर की पोटली को आराम से घर पर बनाया जाता है। बनाते वक्त बस थोड़ा सा इसे तलने का ध्यान देना होगा। नीचे इसको बनाने की सारी विधि दी हुई है। आूल मटर की पोटली बच्चों को बहुत पसंद आएगी । तो चलिये जानते हैं कि कैसे बनाते हैं आलू मटर की पोटली।
आटे के लिये सामग्री-
- मैदा- 1 1/2 कप
- सूजी- 1 चम्मच
- तेल- 1/4 कप
- नमक- 1 चम्मच
- अजवाइन- 1/4 चम्मच
- गरम पानी
- तेल- तलने के लिये
मैदा मिश्रण के लिये
- मैदा- 2 चम्मच
- पानी- 2 चम्मच
भरावन के लिये
- आलू- 5-6
- मटर- 1 कप
- तेल- 2 चम्मच
- हींग- चुटकीभर
- जीरा- 1/2 चम्मच
- सौंफ- 1 चम्मच
- साबुत धनिया- 1 चम्मच
- हरी मिर्च- 1-2
- अदरक- 1/2 चम्मच घिसा हुआ
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
- नमक स्वादअनुसार
- गरम मसाला- 1/2चम्मच
- अमचूर- 1/2 चम्मच
- ताजी धनिया- 2 चम्मच
आटा तैयार करने की विधि-
- मैदा, सूजी, नमक, अजवाइन और तेल को एक साथ कटोरे में मिक्स करें।
- गरम पानी मिलाएं और आटे को थोड़ा टाइट बनाएं।
- तैयार आटे को ढंक कर 15 मिनट के लिये रख दें।
मैदा मिश्रण के लिये
- मैदे को पानी में मिक्स करें और पेस्ट बना कर किनारे रख दें।
भरावन के लिये
- पैन में तेल गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तब उसमें हींग, जीरा, सौंफ और साबुत धनिया डालें कर 10 मिनट फ्राई करें।
- अब इसमें घिसी हुई अदरक और हरी मिर्च डालें।
- 10 सेकेंड तब फ्राई करने के बाद उसमें उबले आलू अपनी उंगलियों से मैश कर के डालें।
- मटर , लाल मिर्च पाउडर, नमक, गरम मसाला और अमचूर पाउडर मिक्स करें।
- इस मिश्रण को 10 मिनट तक पकाएं। फिर हरी धनिया काट कर डालें।
- अब इसे आंच से उतार कर 15 मिनट तक ठंडा होने दें।
फाइनल विधि-
- आटे को 8-10 भागों में बांट लें। ( थोड़ा सा आटा पोटली की डोरी बनाने के लिये रखें)
- अब आटे की लोई को 7 इंच का बेल कर उसके बीच में 1 चम्मच मसाले का मिश्रण भर कर पोटली के अंदर के किनारों पर मैदे का घोल लगाएं।
- अब पोटली को ठीक से बंद कर दें।
- पोटली के मुंख की ओर थोड़ा सा आटा ले कर उसकी डोरी बना कर चिपका दें।
- एक कढाई में तेल गरम करें, उसमें पोटली को डालें और आंच धीमी कर के 15 मिनट तल लें।
- जब पोटली गोल्डन ब्राउन रंग की हो जाए तब इसे निकाल कर बाहर रखें और चटनी के साथ सर्व करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
