Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गरमा-गरम क्रिस्पी बैंगन के पकौड़े
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
अगर मौसम अच्छा हो और हल्की ठंड हो, तो पकौड़े खाने का आनंनद ही कुछ और होता है। अगर आप तरह-तरह के पकौड़े बना कर टेस्ट कर चुकी हैं, तो अब समय आ चुका है कि आप बैंगन के पकौड़े भी ट्राई करें। चाय के साथ गरमा गरम बैंगन के पकौड़े खाने में काफी टेस्टी लगते हैं। यह बनाने में भी आसान होते हैं और बाकी सभी पकौड़ों की तरह बनाए जाते हैं। आइये जानते हैं कि बैंगन के पकौड़े कैसे बनते हैं। मसालेदार बैंगन मुसल्लम
कितने- 4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
- 1 लंबा बैंगन, गोल आकार में कटा हुआ
- मिर्च पाउडर- छिड़कने के लिये
- नमक- स्वादअनुसार
- चाट मसाला- छिड़कने के लिये
घोल के लिये
- 1 कप बेसन
- 2 चम्मच कार्नफ्लोर
- 2 चम्मच कटी धनिया
- 1 चम्मच अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट
- 2 चम्मच कसूरी मेथी
- 1/2 चम्मच अजवाइन
- 1/2 चम्मच सौंफ
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर
- नमक- स्वादअनुसार
- 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा
- 1 चम्मच गरम तेल
विधि-
- बैंगन के टुकडे़ काट लें और उस पर नमक, मिर्च पाउडर और चाट मसाला दोनों ओर लगा लें। इसे 10 मिनट तक के लिये किनारे रख दें।
- अब एक कटोरे में घोल के लिये सभी सामग्री को पानी डाल कर मिक्स कर लें।
- घोल ज्यादा पतला ना हो ।
- फिर उसमें बैंगन के इन टुकड़ों को डिप कर के गरम गरम तेल में तल लें।
- जब बैंगन गोल्डन ब्राउन हो जाए तब उसे कढ़ाई से निकाल कर हरी चटनी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Hot and Crispy Baingan Pakoda
Story first published: Monday, May 5, 2014, 15:59 [IST]
Other articles published on May 5, 2014



Click it and Unblock the Notifications
