Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
Asha Bhosle Net Worth: पीछे छोड़ गईं करोड़ों का साम्राज्य, जानें कितनी संपत्ति की मालकिन थीं आशा भोसले
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले को 11 अप्रैल को कार्डियक अरेस्ट आया जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब हाल ही में आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने उनके निधन की पुष्टि की है जिस खबर के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर आशा ताई (Asha Bhosle) के बारे में उनके परिवार से लेकर नेटवर्थ तक के बारे में जानने के लिए लोग सर्च कर रहे हैं। उनके चाहने वाले सिंगर के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। आइए जान लेते हैं कितनी संपत्ति की मालकिन थीं सूरों की मलिका आशा ताई।

हजारों गाने गा चुकी हैं आशा ताई
भारतीय संगीत जगत की 'लिविंग लीजेंड' आशा भोसले ने न केवल अपनी जादुई आवाज से करोड़ों दिलों को जीता है, बल्कि कामयाबी के उस शिखर को भी छुआ है जहां मान-सम्मान के साथ-साथ अपार संपत्ति भी उनके कदम चूमती है। सात दशकों से अधिक के लंबे करियर में 12,000 से ज्यादा गानों को आवाज देने वाली आशा ताई आज के समय में भारत की सबसे अमीर महिला गायिकाओं में से एक गिनी जाती हैं। आशा भोसले एक बेहद सफल बिजनेसवुमन भी हैं, जिनका रेस्टोरेंट साम्राज्य भारत से लेकर सात समंदर पार तक फैला हुआ है।
आशा भोसले की कुल संपत्ति (Total Net Worth 2026)
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और वित्तीय आंकड़ों के अनुसार, आशा भोसले की कुल संपत्ति लगभग ₹80 करोड़ से ₹100 करोड़ ($10-12 Million) के बीच आंकी गई है। आशा जी ने हजारों गाने गाए हैं, जिनके प्रसारण और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से उन्हें आज भी भारी-भरकम रॉयल्टी मिलती है। आशा भोसले 92 साल की उम्र में भी रियलिटी शो और कॉन्सर्ट में नजर आती हैं जो इस उम्र में भी उनकी एक्टिवनेस की मिसाल है। वे रियलिटी शोज और स्पेशल इवेंट्स के लिए मोटी फीस चार्ज करती थीं।
बिजनेसवुमन भी हैं आशा ताई
न सिर्फ बेमिसाल सिंगर बल्कि कामयाब बिजनेसवुमन भी थीं आशा भोसले। उनकी नेटवर्थ में उनके रेस्टोरेंट बिजनेस का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने संगीत के साथ-साथ स्वाद की दुनिया में भी अपनी धाक जमाई है। उनके नाम से 'Asha's' रेस्टोरेंट की एक अंतरराष्ट्रीय चेन है, जिसके आउटलेट्स दुबई, बर्मिंघम, मैनचेस्टर, कुवैत और अबू धाबी जैसे शहरों में हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज भी बर्मिंघम में उनके रेस्टोरेंट के स्वाद के मुरीद हो चुके हैं।
आलीशान घर और लग्जरी कारों का कलेक्शन
आशा ताई का जीवन सादगी और भव्यता का मिश्रण है। उनके पास मुंबई के सबसे महंगे इलाकों में रियल एस्टेट संपत्तियां हैं। वे मुंबई के पेडर रोड स्थित 'प्रभु कुंज' अपार्टमेंट में रहती हैं, जो ऐतिहासिक रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है। इसके अलावा आशा भोसले के पास लग्जरी गाड़ियों की भी लंबी लाइन है। उनके गैराज में Audi Q7 और Audi A8L जैसी कई लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं, जो उनकी आलीशान पसंद को दर्शाती हैं। आशा कई नामी ब्रांड्स का चेहरा भी रही हैं जहां से उन्हें कमाई होती है।



Click it and Unblock the Notifications