Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, बेटे ने की दुखद खबर की पुष्टि, जानें अंतिम संस्कार का समय
Asha Bhosle Died: बॉलीवुड की वेटरन सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर के सामने आते ही मनोरंजन जगत से लेकर सोशल मीडिया तक में शोक की लहर दौड़ गई है। आशा ताई को 11 अप्रैल को कार्डियक अरेस्ट आया था जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सिंगर को डॉक्टरों की निगरानी में ICU में रखा गया जहां उनके चेस्ट इंफेक्शन का इलाज चल रहा था। सिंगर के निधन की पुष्टि उनके बेटे आनंद भोसले ने की है। आखिरकार जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ते हुए आशा ताई जिंदगी की जंग हार गईं। आइए जानते हैं कि सिंगर के निधन की असली वजह क्या है?

आशा ताई ने दुनिया को कहा अलविदा
आशा ताई ने 12 अप्रैल 2026, रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। आशा ताई के निधन की पुष्टि उनके बेटे आनंद भोसले ने की। उन्होंने बताया कि श्रीमति आशा भोसले जी का निधन हो गया है, उनका कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा और कल 11 बजे से उनके अंतिम दर्शन किए जाएंगे। जो आना चाहता है वो वहां आए और उनके अंतिम दर्शन करें।
कैसे हुआ आशा भोसले का निधन
बता दें कि आशा भोसले को बीते दिन कार्डियक अरेस्ट हुआ था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हलांकि सुबह तक यही कहा जा रहा था कि उनका इलाज चल रहा है। मगर अब उनके बेटे ने आशा भोसले के निधन की पुष्टि कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, आशा भोसले का मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से निधन हो गया है।
कितनी है आशा भोसले की नेटवर्थ
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और वित्तीय आंकड़ों के अनुसार, आशा भोसले की कुल संपत्ति लगभग ₹80 करोड़ से ₹100 करोड़ ($10-12 Million) के बीच आंकी गई है। आशा जी ने हजारों गाने गाए हैं, जिनके प्रसारण और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से उन्हें आज भी भारी-भरकम रॉयल्टी मिलती है। आशा भोसले 92 साल की उम्र में भी रियलिटी शो और कॉन्सर्ट में नजर आती हैं जो इस उम्र में भी उनकी एक्टिवनेस की मिसाल है। वे रियलिटी शोज और स्पेशल इवेंट्स के लिए मोटी फीस चार्ज करती हैं।
आशा भोसले ने की थी दो शादियां
आशा भोसले की पर्सनल लाइफ भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है जिसमें कई उतार-चढ़ाव आए। आशा ने सिर्फ 16 साल की उम्र में अपनी बहन लता मंगेशकर के असिस्टेंट गणपत राव से शादी की थी लेकिन ये शादी लंबी न चली और साल 1960 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद आशा की जिंदगी में आए आरडी वर्मन जिनके साथ उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की ट्यूनिंग बैठी। दोनों ने 1980 में शादी कर ली लेकिन किस्मत में ये साथ भी नहीं था और साल 1994 में आरडी वर्मन का निधन हो गया।



Click it and Unblock the Notifications