Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Birthday Special: फिल्मों में विलेन, असल जिंदगी में रोमांटिक हीरो, आशुतोष राणा की लव स्टोरी दिल छू लेगी
Ashutosh Rana Birthday: वो कहते हैं ना, कुछ कहानियां फिल्मों से भी ज्यादा फिल्मी होती हैं ऐसी ही है आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे की प्रेम कहानी। एक तरफ पर्दे पर डराने वाला विलेन, जिसकी आंखों की सिहरन दर्शकों को कंपा देती थी, और दूसरी तरफ असल जिंदगी में बेहद संवेदनशील और प्यार से भरा इंसान। आशुतोष राणा ने अपनी जिंदगी में वो किया जो शायद किसी फिल्म के हीरो से कम नहीं। उन्होंने एक तलाकशुदा लड़की से दिल लगाया, समाज की परवाह किए बिना अपने प्यार को अपनाया और आज दोनों बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक माने जाते हैं।
आज आशुतोष राणा का जन्मदिन है तो इस खास मौके पर सबसे पहले तो उन्हें बोल्डस्काई की टीम की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और अब जानते हैं कैसे एक विलेन की जिंदगी ने लिखा सबसे रोमांटिक और प्रेरणादायक लव स्टोरी का अध्याय।

कैसे हुई पहली मुलाकात?
रिपोर्ट्स के अनुसार, आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे की पहली मुलाकात डायरेक्टर हंसल मेहता की एक फिल्म के प्रीव्यू के दौरान हुई थी। रेणुका तो आशुतोष को जानती नहीं थी लेकिन आशुतोष उन्हें अच्छे से जानते थे। दरअसल, रेणुका उस समय तक फिल्मों में और टीवी में अपनी पहचान बना चुकी थीं जबकि आशुतोष स्ट्रगल कर रहे थे।
पहली मुलाकात में ही आशुतोष को रेणुका की सादगी और मुस्कान ने आकर्षित कर लिया, लेकिन उन्होंने उस वक्त अपने दिल की बात जाहिर नहीं की और डायरेक्टर से उनका नंबर ले लिया।
कैसे शुरू हुई प्यार की कहानी
आशुतोष राणा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने रेणुका शहाणे को पहली बार देखकर ही सोचा था, यही मेरी जीवनसंगिनी बनेगी। दोनों की दोस्ती फोन पर बातों से शुरू हुई और धीरे-धीरे ये दोस्ती गहरी होती गई। लेकिन दोनों के रिश्ते के बीच एक परेशानी थी कि रेणुका तलाकशुदा थीं। ऐसे में वो फिर से शादी जैसे रिश्ते को लेकर थोड़ी डरी हुई थीं और विश्वास नहीं कर पा रही थीं।
कैसे मिली प्यार को मंजिल
कुछ समय तक दोनों डेट करते रहे और उस दौरान आशुतोष ने रेणुका के दिल में भरोसा पैदा कर दिया। अब दोनों एक-दूसरे के प्यार में थे और साल 2001 में दोनों ने शादी कर ली। उनकी शादी बेहद सादगी से हुई लेकिन दोनों के बीच का प्रेम हर साल और गहरा होता गया आज उनके दो बेटे हैं शौर्यमान और सत्येंद्र और दोनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को खूबसूरती से बैलेंस कर रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
