Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह का ग्लैमरस मेटरनिटी शूट वायरल, ब्लू ड्रेस में दिखीं बेहद खूबसूरत
Bharti Singh Pregnancy Photos Viral: कॉमेडी की दुनिया में अपनी जबरदस्त टाइमिंग और बेहतरीन अंदाज से लाखों दिल जीत चुकीं कॉमेडी क्वीन भारती सिंह इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को लेकर सुर्खियों में हैं।वो जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। कॉमेडियन ने इस गुड न्यूज को खुद अपने फैंस के साथ शेयर किया था। अब हाल ही में भारती ने अपने ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं।
इसमें भारती ब्लू ड्रेस में बेबी बंप के साथ पोज करते हुए बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ उनका कॉन्फिडेंस और स्माइल तस्वीरों को और भी खास बना रहा है। आइए देखते हैं उनका शानदार फोटोशूट जिसने जीता सबका दिल। सेलिब्रिटी से लेकर आम लोगों तक सभी ने उन्हें बधाई दी और कमेंट बॉक्स में दिल खोलकर मैसेज किए।

भारती दूसरी बार बनने वाली हैं मां
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं है। भारती के पहले बेटे गोला का अब जल्द ही भाई या बहन आने वाला है। इस खुशी को खुद भारती ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया था। उनकी इस खुशी में उनके साथ फैंस और परिवार वाले भी बहुत खुश हैं। हालांकि अभी डिलीवरी डेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन कहीं न कहीं अंदाजा लगाया जा रहा है कि नए साल के पहले या दूसरे महीने में भारती और हर्ष के घर एक और नन्हा मेहमान आ जाए और वो 3 से 4 बन जाएं।
ब्लू ड्रेस में कराया फोटोशूट
भारती सिंह ने हाल ही में मैटरनिटी फोटोशूट करवाया है जिसमें उन्होंने नीले रंग की शानदार ड्रेस पहनी हुई है। इस आउटफिट में भारती बला की खूबसूरत लग रही हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि भारती किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- दूसरा बेबी लिम्बाचिया जल्द ही आ रहा है। पता हो कि भारती सिंह लंबे समय से दूसरे बच्चे की इच्छा कर रही थीं और वो चाहती थीं कि उनकी बेटी हो। अब तो वक्त ही बताएगा कि गोला की बहन होगी या भाई।
फैंस और सेलिब्रिटी ने लुटाया प्यार
जैसे ही भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना मैटरनिटी फोटोशूट पोस्ट किया तो उनके चाहने वाले फैंस और सेलिब्रिटी ने दिल खोलकर कमेंट किए और बधाइयां दी। नीति मोहन, ईशा गुप्ता, जन्नत जुबैर से लेकर अनीता हसनंदानी तक ने बधाई दी।वहीं भारती के फैंस ने भी मुबारकबाद दी। एक ने लिखा- सबसे प्यारी माँ, दूसरे ने लिखा- इतनी सुंदर तस्वीरें, तीसरे ने लिखा- बधाई हो बहुत सुंदर लग रही हो। इसी तरह के बहुत से कमेंट आए हैं। वहीं कई यूज़र्स ने उनके नए लुक पर दिल वाले इमोजी की बौछार कर दी है। फोटोशूट में भारती का अंदाज बिल्कुल रॉयल नजर आ रहा है, और हर फ्रेम में मदरहुड की खूबसूरती साफ झलक रही है।



Click it and Unblock the Notifications
