Latest Updates
-
Shardiya Navratri Day 1: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग -
Shardiya Navratri 2026 Wishes in Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से अपनों को दें शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Happy Navratri 2026 Wishes: नवदुर्गा का आशीर्वाद...इन संदेशों से अपनों को दें शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri Fast In Periods: क्या पीरियड्स में नवरात्रि का व्रत रख सकती हैं महिलाएं? जानें क्या हैं नियम -
Navratri 2026: नवरात्रि के 9 दिन किस देवी को समर्पित हैं? जानें मां दुर्गा के 9 स्वरूप, मंत्र और महत्व -
Navratri Bhog: नवरात्रि में मां दुर्गा को किस दिन क्या चढ़ाएं? जानें 9 दिनों के भोग की पूरी लिस्ट -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में कलश स्थापना कैसे करें? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री, विधि और नियम -
World Mental Health Day 2026: कब और क्यों मनाया जाता है विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें इस बार की थीम -
Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
Navratri 2026 Vrat Niyam: नवरात्रि व्रत में क्या करें और क्या न करें? जानें व्रत रखने के जरूरी नियम
CJP Protest Delhi: आलिया भट्ट से लेकर सलमान खान तक, छात्रों के समर्थन में उतरे ये बॉलीवुड सितारे
CJP Protest Delhi: राजधानी दिल्ली में हाल ही में हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन ने देशभर का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 20 जुलाई को जंतर-मंतर मार्च के दौरान हुई हिंसा के बाद इस मुद्दे पर कई बॉलीवुड कलाकारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। शबाना आज़मी, सोनू सूद, प्रकाश राज और रितेश देशमुख समेत कई हस्तियों ने प्रदर्शनकारियों के समर्थन में आवाज उठाई और हिंसा की आलोचना की। आइए, जानते हैं उन बॉलीवुड सितारों के बारे में जिन्होंने इस विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने छात्रों के समर्थन में इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा, "पिछले कुछ दिनों ने मेरा दिल तोड़ा है और फिर उम्मीद के साथ उसे बार-बार जोड़ा भी है। अपनी बात पर डटे रहने वाले हर छात्र के पीछे एक सपना, एक परिवार की उम्मीद और अनगिनत त्याग का सफर होता है। वे न सिर्फ़ खुद का, बल्कि उन सभी का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिन्होंने उनका साथ दिया है, और साथ ही वे उन लोगों के लिए एक बेहतर रास्ता भी बना रहे हैं जो उनके बाद आएंगे।" छात्रों की हिम्मत और उनके संकल्प की सराहना करते हुए उन्होंने आगे कहा, "उनके साहस के आगे मैं नतमस्तक हूं। उनका संकल्प हम सभी के लिए एक आईने की तरह है, जो हमसे पूछता है कि क्या हम सच में उन लोगों की बात सुन रहे हैं जो इस देश के कल को संभालेंगे और उसे आकार देंगे। छात्रों के लिए। छात्रों द्वारा। भविष्य उन्हीं का है। जय हिंद।"
आर. माधवन
एफटीआईआई (FTII) के चेयरमैन और अभिनेता आर. माधवन ने छात्र आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था की जरूरत पर जोर दिया। इससे पहले इस मुद्दे पर चुप रहने को लेकर उनकी आलोचना भी हुई थी। अपने बयान में उन्होंने कहा कि वे छात्रों और अभिभावकों की चिंता को समझते हैं। उनके अनुसार, परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाएं शिक्षा व्यवस्था पर लोगों का भरोसा कमजोर करती हैं और मेहनत करने वाले लाखों युवाओं के सपनों को प्रभावित करती हैं। उन्होंने लिखा, "हर छात्र ऐसी प्रणाली का हकदार है जो निष्पक्ष और पारदर्शी हो तथा योग्यता पर आधारित हो।" माधवन ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में विश्वास और समान अवसर बनाए रखना बेहद जरूरी है।
सलमान खान
सलमान खान ने भी सोशल मीडिया के जरिए छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान हिंसा पर दुख जताते हुए कहा कि किसी भी शांतिपूर्ण आंदोलन का हिंसक होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने लिखा, "यह एक बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था, यह जानकर बहुत दुख हुआ कि इसने हिंसक रूप ले लिया। मेरी संवेदनाएं उन छात्रों और उनके परिवारों के साथ हैं जो घायल हुए। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है, और मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा प्रणाली के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने उनका समर्थन किया है।"
हुमा कुरैशी
अभिनेत्री हुमा कुरैशी अपने भाई साकिब सलीम और बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ जंतर-मंतर पहुंचीं और प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच शामिल हुईं। बताया गया कि उन्होंने छात्रों के साथ एकजुटता दिखाते हुए मार्च में हिस्सा लिया। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो सामने आए, जिनमें वह प्रदर्शनकारियों के साथ पैदल चलते हुए दिखाई दीं। इस दौरान उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे छात्रों के समर्थन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
आयशा खान
अभिनेत्री आयशा खान ने दावा किया कि उन्हें मुंबई में शांतिपूर्वक खड़े रहने के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया। उन्होंने पुलिस वैन से एक वीडियो साझा करते हुए अपनी आपबीती बताई। उन्होंने कहा, "मेरे हाथ अभी कांप रहे हैं। मुझे सिर्फ शांति से सड़क पर खड़े होने के कारण पुलिस वैन में हिरासत में ले लिया गया। मैंने एक शब्द भी नहीं कहा। मैंने विरोध प्रदर्शन शुरू भी नहीं किया था। मैं बस इसलिए खड़ी थी क्योंकि मेरे भाई और मेरे मेल दोस्तों को हिरासत में ले लिया गया था।"
सोनू सूद
अभिनेता सोनू सूद ने भी छात्रों के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि युवाओं की आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ सख्ती के बजाय संवेदनशीलता से पेश आया जाए। सोनू सूद का कहना था कि छात्रों को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है और परीक्षा से जुड़े विवादों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सभी अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके।
शबाना आजमी
वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आज़मी भी जंतर-मंतर पहुंचीं और प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण विरोध करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से छात्रों की मांगों और चिंताओं को गंभीरता से सुनने की अपील की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के साथ उनकी बातचीत के कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए।
दिया मिर्जा
अभिनेत्री दिया मिर्जा ने छात्र आंदोलन के दौरान कथित बल प्रयोग पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि छात्रों की बात को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं को समझने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की जरूरत है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि ऐसे मामलों में सख्ती के बजाय संवेदनशील और मानवीय रवैया अपनाया जाए।
स्वरा भास्कर
अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी आंदोलन के समर्थन में विरोध स्थल पहुंचीं। उन्होंने सोनम वांगचुक और सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके से मुलाकात कर प्रदर्शनकारियों का हौसला बढ़ाया। बाद में सोशल मीडिया पर भी उन्होंने अपना समर्थन जताते हुए कहा कि छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए आवाज उठाने वालों का साथ दिया जाना चाहिए।
ऋचा चड्ढा
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि युवाओं की भावनाएं, उनकी मांगें और उनके भविष्य को लेकर चिंता पूरी तरह जायज है। साथ ही उन्होंने छात्रों से अपने अधिकारों और बेहतर भविष्य के लिए आवाज उठाते रहने का संदेश दिया।"आपकी भावनाएं, मांगें और इच्छाएं वैध, उचित और तर्कसंगत हैं। अपने भविष्य के प्रति आपकी चिंता भी पूरी तरह सही है।"



Click it and Unblock the Notifications
