Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Birthday Special: पहले तकरार, फिर इकरार, फिल्मी कहानी से कम नहीं गोविंदा-सुनीता की लव स्टोरी
Govinda Love Story: बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री जितनी शानदार रही, उतनी ही दिलचस्प उनकी रियल लाइफ लव स्टोरी भी है। वैसे तो उनका नाम कई हीरोइनों के साथ जुड़ा है लेकिन रियल लव स्टोरी तो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों के इश्क की कहानी प्यार से नहीं बल्कि तकरार से शुरू हुई थी। अलग-अलग स्वभाव और विचारों के चलते दोनों के बीच नोकझोंक आम थी, लेकिन किसे पता था कि यही तकरार एक खूबसूरत रिश्ते की नींव बनेगी।
हालांकि बीते कुछ समय पहले उनके रिश्ते में नोक-झोक की खबरें चर्चा का विषय बनी रहीं। मगर सुनीता ने उन सभी को अफवाह बताया और ये क्लियर कर दिया की उनके बीच का रिश्ता पहले जैसा ही मजबूत है। आज कॉमेडी के किंग कहे जाने वाल गोविंदा का बर्थडे है तो इस खास मौके पर जानते हैं गोविंदा-सुनीता की उस लव स्टोरी को, जो तकरार से शुरू होकर इकरार तक पहुंची बिलकुल किसी फिल्मी कहानी की तरह है।

ऐसे हुई पहली मुलाकात
गोविंदा के मामा और सुनीता की बहन की शादी के बाद दोनों परिवार करीब आ गए थे। शादी के बाद सुनीता का अपनी बहन के घर आना-जाना लगा रहता था। वहीं गोविंदा भी अपने मामा के साथ उसी घर में रहते थे और करीब तीन साल तक वहीं रहे। इसी दौरान गोविंदा और सुनीता की पहली मुलाकात हुई। हालांकि, पहली नजर में प्यार जैसी कोई बात नहीं थी उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत बिल्कुल अलग अंदाज में हुई।
शुरुआत में एक-दूसरे से करते थे नफरत
सुनीता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शुरुआत में गोविंदा उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं थे। गोविंदा विरार के एक देसी लड़के थे, जबकि सुनीता हाई-सोसायटी माहौल में पली-बढ़ी थीं। दोनों की सोच और लाइफस्टाइल एक-दूसरे से बिल्कुल अलग थी। इसी वजह से अक्सर झगड़े होते रहते थे। गोविंदा को सुनीता का वेस्टर्न ड्रेस पहनना पसंद नहीं आता था और इसी बात पर दोनों के बीच नोकझोंक हो जाती थी।
डांस ने बढ़ाई नजदीकियां
अगर किसी एक चीज ने गोविंदा और सुनीता को करीब लाने का काम किया, तो वह था डांस। दोनों को डांस का जबरदस्त शौक था। गोविंदा के मामा अक्सर दोनों को डांस कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करते थे। पारिवारिक फंक्शन में होने वाले डांस मुकाबलों में कई बार सुनीता जीत जाती थीं, जिससे गोविंदा चिढ़ जाते थे। सुनीता ने यह भी कहा था कि गोविंदा को डांस करना उन्होंने ही सिखाया। यहीं से तकरार धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार में बदलने लगी।
लव लेटर से खुला प्यार का राज
प्यार परवान चढ़ा तो गोविंदा और सुनीता एक-दूसरे को लव लेटर लिखने लगे। इन खतों को गोविंदा तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सुनीता के भाई निभाते थे। लेकिन एक दिन गलती से एक लव लेटर गोविंदा की मां के हाथ लग गया, जिसमें शादी की बात लिखी थी। इसके बाद दोनों के रिश्ते की सच्चाई परिवार के सामने आ गई। खुशी की बात यह रही कि घरवालों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया।
शादी और परिवार
परिवार की रजामंदी के बाद 11 मार्च 1987 को गोविंदा और सुनीता ने सात फेरे ले लिए। आज दोनों दो बच्चों बेटी टीना और बेटे यश हैं। तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद, गोविंदा और सुनीता की लव स्टोरी आज भी इस बात की मिसाल है कि सच्चा प्यार वक्त और हालात की हर परीक्षा में खरा उतरता है।



Click it and Unblock the Notifications
