Latest Updates
-
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका -
World Students Day 2026: विश्व छात्र दिवस पर डॉ. ए.पी.जे. कलाम के अनमोल संदेश, जो बदल देंगे जिंदगी -
Shardiya Navratri Day 5: नवरात्रि के पांचवें दिन करें मां स्कंदमाता की पूजा, जानें विधि, भोग, मंत्र और आरती
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
Imran Khan Net Worth: बॉलीवुड में कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुके इमरान खान इन दिनों एक अलग वजह से चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है। दरअसल, इमरान ने PCC प्रमुख चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। इस प्रदर्शन के बाद इमरान खान की नागरिकता को लेकर भी सवाल उठने लगे। बताया जा रहा है कि इमरान अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास ओसीआई (OCI) कार्ड भी है। इस विवाद के बीच लोगों की दिलचस्पी उनकी निजी जिंदगी, कमाई और संपत्ति को लेकर भी बढ़ गई है। इमरान ने अपने फिल्मी करियर में अच्छी कमाई की थी। फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उन्हें पैसे मिलते थे। ऐसे में, आइए जानते हैं कि इमरान खान की नेटवर्थ से कितनी है -

कितनी है इमरान खान की नेट वर्थ?
इमरान खान की कमाई की बात करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति करीब 100 करोड़ रुपये बताई जाती है। अपने फिल्मी करियर के दौरान उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और अच्छी खासी कमाई की। रिपोर्ट्स के अनुसार, जब उनका करियर अपने शिखर पर था, तब वह एक फिल्म में काम करने के लिए करोड़ों रुपये फीस लेते थे। बताया जाता है कि 25 साल की उम्र तक उनकी कमाई करोड़ों में पहुंच चुकी थी। उस समय वह एक फिल्म के लिए करीब 7 करोड़ रुपये तक चार्ज करते थे। एक्टर की फीस को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक, उन्हें अपने करियर में एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा करीब 12 करोड़ रुपये मिले थे। फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा उनकी कमाई के दूसरे जरिये भी रहे हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि विज्ञापनों और ब्रांड्स से जुड़कर भी उन्होंने अच्छी कमाई की। फिल्मों से दूरी बनाने के बाद भी उनकी आमदनी के कई स्रोत बताए जाते हैं।
मुंबई का बंगला छोड़ वादियों में बसाया अपना आशियाना
इमरान खान के रहने की जगह भी काफी चर्चा में रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास कभी मुंबई में एक शानदार बंगला था, लेकिन पत्नी अवंतिका से अलग होने के दौरान उन्होंने उस घर को छोड़ने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने मुंबई की भागदौड़ से दूर एक छोटा-सा फ्लैट किराये पर ले लिया था।
मुंबई की भीड़भाड़ से दूर इमरान खान ने खूबसूरत वादियों में भी अपना आशियाना बनाया है। बताया जाता है कि उनका यह घर हरियाली, ऊंचे पेड़ों और पहाड़ियों से घिरा हुआ है। आसपास का प्राकृतिक नजारा इस जगह को बेहद सुकून भरा बनाता है। घर की बनावट भी खास है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके डिजाइन और 3D मॉडल पर इमरान ने खुद काम किया था।
ब्रांड एंडोर्समेंट और निवेश से कितनी कमाई?
फिल्मों के अलावा इमरान खान ने ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी अच्छी कमाई की। द इकोनॉमिक टाइम्स की सितंबर 2010 की एक रिपोर्ट के अनुसार, वह उस समय कोका-कोला और लीवाइस जैसे बड़े ब्रांडों के विज्ञापनों का हिस्सा थे। इंडस्ट्री के अनुमान के मुताबिक, सिर्फ विज्ञापनों से ही उनकी सालाना कमाई करीब 1 करोड़ रुपये थी।



Click it and Unblock the Notifications
