Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Mukti Mohan ने एनिमल के इस एक्टर संग रचाई शादी, देखें तस्वीरें
Mukti Mohan Wedding: मशहूर बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन और कोरियोग्राफर शक्ति मोहन की बहन और मशहूर डांसर मुक्ति मोहन ने एनिमल मूवी में नजर आए कुणाल ठाकुर के साथ शादी कर ली है। मुक्ति की वेडिंग का लुक बेहद खूबसूरत है और वो शादी के लिबास में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
बता दें कि मुक्ति मोहन भी ग्लैमरस इंडस्ट्र का एक मशहूर नाम हैं। वह 'झलक दिखला जा 6', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7' और कई शोज में नजर आ चुकी हैं। वहीं, उनके पति कुणाल ठाकुर एक फेमस एक्टर हैं, जो 'कबीर सिंह' और 'एनिमल' जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।

ऐसा था मुक्ति का लुक
10 दिसंबर, 2023 को Mukti Mohan ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी भव्य शादी के जश्न की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। अपने खास दिन के लिए, उन्होंने डार्क पिंक लकर का लहंगा पहना था। उन्होंने इसे भारी कढ़ाई वाली चोली और डबल दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। उन्होंने अपने लुक को हीरे और पन्ना चोकर, एक लंबे हार, मैचिंग इयररिंग्स, माथापट्टी और एक नथ के साथ पूरा किया। दूसरी ओर, उनके दूल्हे कुणाल एक कढ़ाई वाली क्रीम-टोन वाली शेरवानी और मैचिंग पगड़ी में सजे हुए थे।
आगे की यात्रा के लिए तैयार है
मुक्ति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शादी की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा "त्वयि सम्प्रेक्ष्य भगवान्स्त्वया हि विवाह्यते।" अर्थात 'आपमें, मैं अपना दिव्य रिश्ता पाती हूं। आपके साथ, मेरा मिलन नियति का किया-करा है। भगवान, परिवार और दोस्तों के दिए गए आशीर्वाद के लिए आभारी हूं। हमारे परिवार खुश हैं और पति और पत्नी के रूप में हमारी आगे की यात्रा के लिए आपका आशीर्वाद चाहते हैं।'



Click it and Unblock the Notifications
