Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Birthday Special: एक बस कंडेक्टर से कैसे सुपरस्टार बने रजनीकांत? जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं ‘थलाइवा'
Rajinikanth Birthday Special: भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसा नाम शायद ही कोई दूसरा हो, जिसने संघर्ष की गहराइयों से उठकर सितारों की ऊंचाइयों तक का सफर इतनी मजबूती से तय किया हो, वह नाम है रजनीकांत। एक दौर था जब वे बेंगलुरु में बस कंडक्टर की नौकरी करते थे, और आज वे दक्षिण भारतीय सिनेमा के "थलाइवा" यानी सुपरस्टार माने जाते हैं।
उनकी लाइफ स्टोरी सिर्फ फिल्मी नहीं, बल्कि प्रेरणा का ऐसा उदाहरण है, जिसमें मेहनत, लगन, विश्वास और कभी हार न मानने की जिद छिपी है। आज, उनके जन्मदिन के खास मौके पर, आइए जानते हैं कैसे शिवाजी राव गायकवाड़ एक साधारण नौकरी करने वाले युवक से दुनिया के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत बने।

गरीबी में बीता बचपन
रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरु के एक मराठी परिवार में हुआ। घर आर्थिक रूप से बेहद कमजोर था। बचपन में ही माता-पिता का साया कमजोर पड़ने लगा और परिवार को चलाने के लिए रजनीकांत को छोटी-मोटी नौकरियां करनी पड़ीं। एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें मेहनत मजदूरी से लेकर बढ़ईगिरी और पेट्रोल पंप पर काम करना पड़ा। परंतु कठिनाइयों ने उनके सपनों को कभी नहीं रोका।
बस कंडक्टर की नौकरी से बदली किस्मत
युवावस्था में रजनीकांत ने बेंगलुरु ट्रांसपोर्ट सर्विस में कंडक्टर की नौकरी शुरू की। यही वह दौर था जब लोग उनकी स्टाइल और ऊर्जा के दीवाने होने लगे। टिकट फाड़ने का अंदाज, बात करने का तरीका, हाथों की तेज मूवमेंट सब कुछ उन्हें दूसरों से अलग बनाता था। उन्हीं दिनों उनके साथी ने उन्हें थिएटर और एक्टिंग की सलाह दी। यही वह मोड़ था जिसने उनकी किस्मत बदल दी।
एक्टिंग स्कूल से फिल्मों तक का सफर
रजनीकांत ने मैड्रास फिल्म इंस्टिट्यूट में अभिनय की शिक्षा ली। वहीं से उन्हें तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक के. बालाचंदर के हाथ लगे। बालाचंदर ने रजनीकांत की आंखों में छुपी आग को पहचाना और उन्हें पहली फिल्म में मौका दिया। इसके बाद उनके करियर ने रुकने का नाम ही नहीं लिया और देखते ही देखते वे तमिल सिनेमा के सबसे बड़े स्टार बन गए।
रजनीकांत की अनोखी स्टाइल ने दिलाई पहचान
रजनीकांत का अनोखा स्टाइल हर किसी को पसंद आया। फिर चाहे वो सिगरेट को उछालने का अंदाज हो या सनग्लासेस घुमाने की स्टाइल। उनकी हर मूवमेंट एक आइकॉनिक स्टाइल बन गई। लोग उनकी एक झलक देखने के लिए थिएटर के बाहर दूध चढ़ाकर पूजा करते थे।
रजनीकांत आज कितनी संपत्ति के मालिक हैं?
एक समय बस कंडक्टर की नौकरी करने वाले रजनीकांत की आज संपत्ति 350 से 400 करोड़ रुपए से भी अधिक बताई जाती है। इसके बावजूद उनकी सादगी, आध्यात्मिकता और विनम्रता उन्हें सबसे अलग बनाती है। रजनीकांत के पास कई लग्जरी घर और रॉयल गाड़ियों के कलेक्शन हैं जो उनकी रॉय्लटी को दर्शाती है।



Click it and Unblock the Notifications
