Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में कलश स्थापना कैसे करें? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री, विधि और नियम -
World Mental Health Day 2026: कब और क्यों मनाया जाता है विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें इस बार की थीम -
Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
Navratri 2026 Vrat Niyam: नवरात्रि व्रत में क्या करें और क्या न करें? जानें व्रत रखने के जरूरी नियम -
'खुद की चीयरलीडर बनो', प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोलिंग पर पहली बार बोलीं कैटरीना कैफ -
Evil Dead...नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल -
World Egg Day 2026: अंडे के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता गंभीर नुकसान -
World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में -
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Rani Mukherjee Mother Krishna Mukherjee Dies: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां और पूर्व प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में मंगलवार दोपहर निधन हो गया। परिवार ने मंगलवार को एक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद परिवार और करीबी लोगों में शोक है।
परिवार ने मांगी निजता
यशराज फिल्म्स (YRF) ने सोशल मीडिया के जरिए कृष्णा मुखर्जी के निधन की जानकारी साझा की और परिवार के लिए लोगों से प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की। बयान में कहा गया कि परिवार इस मुश्किल समय में मिल रहे लोगों के प्यार, प्रार्थनाओं और सहयोग के लिए आभारी है। साथ ही सभी से परिवार को इस दुख से उबरने के लिए थोड़ा एकांत देने और उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की गई है।

कौन थीं कृष्णा मुखर्जी?
कृष्णा मुखर्जी का संबंध फिल्म और संगीत की दुनिया से था। वह एक प्लेबैक सिंगर थीं और उन्होंने हिंदी के साथ-साथ बंगाली फिल्मों के लिए भी गाने गाए। 1982 में रिलीज हुई फिल्म 'तीसरी आंख' के गाने 'ईद के दिन गले मिल ले राजा' में भी उनकी आवाज सुनने को मिली थी। फिल्मों से जुड़े परिवार का हिस्सा होने के साथ-साथ उन्होंने संगीत की दुनिया में भी अपना योगदान दिया।
सिनेमा के दिग्गज घराने से था गहरा रिश्ता
कृष्णा मुखर्जी का विवाह प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक राम मुखर्जी से हुआ था। वह बंगाली सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री देबाश्री रॉय की सगी बहन थीं। उनके दो बच्चे हैं- अभिनेत्री रानी मुखर्जी और राजा मुखर्जी। इसके अलावा अभिनेत्री काजोल और फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी भी उनके करीबी पारिवारिक रिश्तेदार हैं। इ
मां के बेहद करीब थीं रानी
रानी मुखर्जी अपनी मां के बेहद करीब थीं। उन्होंने कई इंटरव्यू में बताया है कि उनकी मां ने न सिर्फ एक मां के रूप में उनका साथ दिया, बल्कि हर मुश्किल दौर में उनका हौसला भी बढ़ाया। रानी के लिए उनकी मां केवल परिवार का हिस्सा नहीं थीं, बल्कि उनके जीवन और अभिनय के सफर की सबसे बड़ी प्रेरणाओं में से एक थीं।



Click it and Unblock the Notifications
