Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सतीश शाह के अंतिम संस्कार में गूंजा गीत, 'साराभाई वर्सेस साराभाई' टीम दी अनोखी श्रद्धांजलि
Satish Shah Funeral: टीवी इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार सतीश शाह के निधन की खबर ने पूरे मनोरंजन जगत को झकझोर दिया है। 74 साल की उम्र में किडनी फेलियर की वजह से सतीश शाह का निधन हो गया। 'साराभाई वर्सेस साराभाई' की टीम अभिनेता को भावुक विदाई दी। अपने शानदार अभिनय और हाजिरजवाबी के लिए पहचाने जाने वाले सतीश शाह को उनके साथियों ने बेहद अनोखे तरीके से अंतिम विदाई दी।
लोकप्रिय शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' की टीम जिसमें रत्ना पाठक शाह, रूपाली गांगुली, राजेश कुमार और सुमित राघवन शामिल थे ने उनके अंतिम संस्कार में एक भावनात्मक गीत गाकर उन्हें विदा किया। यह दृश्य इतना मार्मिक था कि वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं।

परिवार की तरह दी विदाई
'साराभाई वर्सेस साराभाई' की टीम ने सतीश शाह को सिर्फ एक को-स्टार नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह याद किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग कह रहे हैं सतीश शाह जैसे कलाकार कभी नहीं मरते, वो यादों में जिंदा रहते हैं। सतीश ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में ऐसी पहचान बनाई की उनकी निधन की खबर से हर कोई भावुक हो उठा।
फूट-फूटकर रो पड़ी टीम
सतीश शाह को अंतिम विदाई देते हुए 'साराभाई वर्सेस साराभाई' की पूरी टीम मौजूद थी। सभी ने सीरिलय का थीम सॉन्ग गाकर सतीश को विदाई दी। इस दौरान रुपाली गांगुली से लेकर राजेश कुमार और सुमीत भी फूट-फूटकर रो पड़े। रुपाली को तो संभाल पाना मुश्किल हो रहा था।
सतीश शाह का करियर और 'साराभाई वर्सेस साराभाई' से जुड़ी यादें
सतीश शाह भारतीय टेलीविजन और बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली और बहुमुखी कलाकारों में से एक थे। उन्होंने 250 से अधिक फिल्मों और कई हिट टीवी शोज में काम किया, लेकिन 'साराभाई वर्सेस साराभाई' ने उन्हें दर्शकों के दिलों में अमर कर दिया। शो में उन्होंने 'इंद्रवदन साराभाई' का किरदार निभाया जो एक मजाकिया, तेज-तर्रार और प्यारे पिता का रोल, जिसने घर-घर में हंसी और अपनापन भर दिया।
कैसे हुई सतीश शाह की मौत
बता दें कि सतीश शाह की मौत किडनी फेल होने की वजह से हुई है। उन्होंने कुछ समय पहले किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था क्योंकि वो चाहते थे कि उनकी अल्जाइमर की बीमारी से ग्रस्त पत्नी का वो ख्याल रख सकें। लेकिन अफसोस कि उन्होंने जैसा सोचा था वैसा हुआ नहीं।



Click it and Unblock the Notifications
