Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय -
Parivartini Ekadashi 2026: कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय
आमिर खान आज रचा रहे हैं गौरी संग तीसरी शादी! मेहमानों की लिस्ट से लेकर शाही मेन्यू तक, यहां जानें सब कुछ
Aamir Khan Gauri Sprat wedding Inside Details: बॉलीवुड के मिस्टर परफैक्टनिस्ट कहे जाने आमिर खान आज यानी 5 जुलाई 2026 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रेट संग निकाह कर रहे हैं। खुद आमिर खन ने अपनी शादी का ऐलान मीडिया के सामने किया। अब मुंबई में आमिर के घर में एक प्राइवेट सेरेमनी में ये निकाह होगा जिसमें परिवार वालों के अलावा कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। आइए जानते हैं शादी में कौन-कौन शामिल होंगे और क्या होगा मेन्यू?

शादी में आएंगे कितने मेहमान?
इंडिया टुडे कि रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान और गौरी स्प्रेट की शादी में सिर्फ 100 से 150 लोग ही शामिल होंगे। मेहमानों की पुरी लिस्ट तो सामने नहीं आई है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि आमिर की दोनों एक्स पत्नियां, बच्चे और बेटी इरा खान के ससुराल वाले शामिल होंगे। इसके अलावा उनके भाई फैजल खान के भी निकाह में शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि लंबे समय से दोनों के बीच मन-मुटाव चल रहा था जो अब खत्म हो गया है।
ये लोग भी शादी में होंगे शामिल
शादी में करीबी दोस्तों, रिश्तेदारों के अलावा फिल्मी इंडस्ट्री को दो डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर और राजकुमार संतोषी के भी शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। अभी शादी की और ज्यादा डिटेल तो सामने नहीं आई है, मगर आमिर ने खुद मीडिया के सामने इस बात को कबुला है कि उनकी शादी में बहुत कम लोग शामिल होंगे।

लंच में होगा कपल का फेवरेट खाना
बताया जा रहा है कि पहले आमिर खान और गौरी स्प्रेट की शादी रजिस्टर की जाएगी और फिर उसके बाद लंच का प्लान है। बताया जा रहा है कि शादी में आमिर खान और गौरी स्प्रेट का फेवरेट खाना होगा। आमिर और गौरी की शादी की तैयारियां भारी बारिश में भी जोर-शोर से हो रही थी। दरअसल, कपल की शादी आमिर के मुंबई वाले घर पर ही होने वाली है।
एक नजर आमिर खान और गौरी स्प्रेट के पास्ट पर
आपने ये तो जान लिया है कि आमिर खान और गौरी स्प्रेट आज यानी 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अब एक नजर दोनों के पास्ट पर भी डाल लेते हैं। बता दें कि गौरी से पहले आमिर खान रीना दत्ता और किरण राव से शादी कर चुके हैं। रीना दत्ता से आमिर के दो बच्चे इरा खान और जुनैद खान हैं। किरण राव से आजाद राव खान बेटा है।
हालांकि आमिर की दोनों ही शादियां लंबी न चल सकीं लेकिन तलाक के बाद भी सभी के बीच दोस्ती का रिश्ता बरकरार है और वो एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल होते हैं। वहीं गौरी स्प्रेट की बात करें तो वो भी तलाकशुदा हैं और उनका एक 6 साल का बेटा है। आमिर और गौरी एक-दूसरे को 25 सालों से जानते हैं, लेकिन आमिर और गौरी के तलाक के बाद दोनों ने इस अकेलेपन में एक-दूसरे का साथी बनने का निर्णय किया।



Click it and Unblock the Notifications
