Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Birthday Special: कैसे टीवी की सिंपल गर्ल बनी ‘आश्रम' की सेंसेशन? त्रिधा चौधरी की अनकही कहानी
Tridha Choudhury Birthday: टीवी की सीधी-सादी लड़की से ओटीटी (OTT) की बोल्ड और ग्लैमरस सेंसेशन बनना आसान नहीं होता, लेकिन त्रिधा चौधरी ने यह साबित कर दिया कि टैलेंट और हार्ड वर्क किसी भी इमेज को बदल सकता है। 'दहलीज' की मासूम और ग्रेसफुल 'स्वाधीनता' के किरदार से शुरुआत करने वाली इस बंगाली बाला ने 'आश्रम' में अपने बोल्ड अवतार से ऐसा तहलका मचाया कि उनकी फैन फॉलोइंग रातोंरात कई गुना बढ़ गई।
आज त्रिधा चौधरी का बर्थडे है तो इस खास दिन पर एक नजर डालते हैं एक्ट्रेस की जर्नी पर और उनके लाइफस्टाइल के बारे में भी जान लेते हैं।

मॉडलिंग से की करियर की शुरुआत
त्रिधा चौधरी का जन्म कोलकाता में हुआ था और वो बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। एक्ट्रेस ने माइक्रोबायोलॉजी का कोर्स किया। पढ़ाई में आगे रहने वाली त्रिधा ने बचपन से ही ग्लैमरस दुनिया का सपना देखा और मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। एक्ट्रेस ने बंगाली फिल्मों में भी अपनी खास पहचान बनाई है।
सिंपल सी त्रिधा कैसे बनी बोल्ड
त्रिधा चौधरी की एक्टिंग स्किल, स्क्रीन प्रेजेंस और निडर परफॉर्मेंस ने उन्हें उन स्टार्स की लिस्ट में शामिल कर दिया जो खुद को किसी एक जॉनर तक सीमित नहीं रखते। आज त्रिधा टीवी, वेब सीरीज और साउथ इंडस्ट्री तीनों जगह अपनी पहचान बना चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत 2016 में टीवी शो दहलीज से की थी। इसमें उन्होंने स्वाधीनता की भूमिका निभाई एक ऐसी लड़की जो संवेदनशील भी है और मजबूत विचारों वाली भी।
इस किरदार ने उन्हें पारिवारिक ऑडियंस के बीच पहचान दिलाई उनकी मासूमियत, अभिव्यक्ति और नेचुरल एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया और इसके बाद से ही त्रिधा को एक 'सिंपल, कल्चर और ट्रडिशनल' लड़की की इमेज मिल गई जो बाद में उनकी सबसे बड़ी चुनौती बन गई।
'आश्रम' में ब्रेकथ्रू: बोल्ड सीन ने मचा दी सनसनी
त्रिधा उन स्टार्स में से एक हैं जो एक जोनर में सिमट कर रहने वाली नहीं हैं। उन्होंने सिंपल लड़की के किरदार से सीधी छलांग 'आश्रम' के बोल्ड किरदार की ओर मारी और रातों रात फेमस हो गईं। वेब सीरीज 'आश्रम' में त्रिधा ने 'बबीता' का किरदार निभाया। यह किरदार उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। पहली ही सीरीज में त्रिधा ने सीमाओं को तोड़ते हुए एक बेहद बोल्ड और इंटीमेट सीन दिया इस सीन ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी, लोग हैरान थे कि टीवी की संस्कारी लड़की इतनी ग्लैमरस और बिंदास कैसे हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
