Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
कौन हैं फेमस सिंगर अफसाना खान? जो बनीं महाकाल की भक्त, सिद्धु मूसेवाला संग भी रहा इनका गहरा नाता
Who Is Afsana Khan: मशहूर पंजाबी सिंगर अफसाना खान अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। कभी किसी विवाद के चलते तो कभी सिद्धु मूसेवाल संग काम करने को लेकर। अब एक बार वो फिर से चर्चाओं में आ गई हैं जिसकी वजह कोई विवाद नहीं बल्कि उनकी महाकाल के प्रति भक्ति है। जी हां, हाल ही में अफसाना अपने पति साज उर्फ साजन शर्मा के साथ उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए पहुंची और आरती में भी शामिल हुईं। उन्होंने अपने कुछ फोटो और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि कौन हैं अफसाना खान जिनका विवादों से रहा है गहरा नाता और अब क्यों और कैसे वो बन गईं महाकाल की भक्त?

कौन हैं सिंगर अफसाना खान?
पंजाब की फेमस सिंगर अफसाना खाना इन दिनों रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में अपनी सिंगिग को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है। उन्होंने इस फिल्म में 'धुरंधर' गाने 'नाल नचना' और 'रंग दे लाल (ओए ओए)' जैसे गानों को अपनी आवाज दी थ। ये गाने काफी हिट रहे और लोगों ने दिल खोलकर प्यार लुटाया। अफसाना के हिट गानों की लिस्ट में 'टिटलियां' व 'धक्का' जैसे सुपरहिट सॉन्ग भी शामिल हैं। इसके अलावा अफसाना अपने मुंबई स्थित नए घर में शिफ्ट हुई हैं। इससे पहले वो पति संग किराए के घर में रहा करती थीं। ये सब धुरंधर की सफलता के बाद ही हुआ। बता दें कि अफसाना खान का जन्म 13 जून 1994 को श्री मुक्तसर साहिब के बादल गांव में हुआ था। उनका फैमिली बैकग्राउंड भी सिंगिंग से ताल्लुक रखता है तभी बचपन से ही अफसाना का सिंगिंग में इंटरेस्ट रहा है।
महाकाल की भक्त बनीं अफसाना खान- लिखा खास नोट
अफसाना खान इन दिनों धुंरधर में अपनी सिंगिंग के साथ-साथ उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के लिए भी चर्चा में छाई हुई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटो और वीडियो शेयर की हैं जिनमें वो महाकाल की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। अफसाना ने फोटो-वीडियो के साथ एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा है- जय श्री महाकाल! ये सब महाकाल की कृपा है। जब बुलावा आता है, तभी उनके दरबार में जाने का सौभाग्य मिलता है। इस बर्थडे मंथ में महादेव ने हमें अपने चरणों में बुलाया, यही हमारी सबसे बड़ी ब्लेसिंग है।
महाकाल को दिया सफलता का श्रेय
अफसाना खान ने नोट में आगे लिखा- धुरंधर फिल्म के गानों की सफलता, जीवन की हर खुशी और हर आशीर्वाद-सब महाकाल को समर्पित। उज्जैन में महाकाल के दर्शन, आरती और काल भैरव जी के दर्शन ने मन को शांति और कृतज्ञता से भर दिया। पति-पत्नी होकर एक-दूसरे का हाथ थामे, महादेव की शरण में चलना ही हमारी सबसे बड़ी खुशकिस्मती है। "भोलेनाथ की भक्ति में डूबे, हम दोनों महाकाल के सच्चे परिवार हैं।" जय जय श्री महाकाल!
विवादों से रहा है अफसाना का गहरा नाता
अपनी सिंगिंग के साथ-साथ अफसाना विवादों की वजह से भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2020 में उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज हुई थी जिसमें उन पर आरोप था कि उन्होंने एक सरकारी स्कूल मे विवादित गाना गाया। बच्चों के सामने विवादित गाना गाने पर अफसाना को काफी ट्रोल भी किया गया। इसके बाद वो बिग बॉस 15 में भी बतौर कंटेस्टेंट आईं और जमकर ट्रोल हुईं।
सिद्धु मूसेवाला संग रहा गहरा नाता
अफसाना खान का मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धु मूसेवाला संग भी गहरा नाता रहा है। दरअसल, अफसाना सिद्धु मूसेवाला को अपना मुंहबोला भाई मानती थी और राखी भी बांधती थी। इसके अलावा अफसाना ने सिंद्धु के साथ 'धक्का' जैसे हिट गानों में काम किया। जब सिद्धु मूसेवाला की हत्या हुई तो अफसाना ने सामने आकर न्याय की मांग की।



Click it and Unblock the Notifications
