कौन हैं जतिन प्रताप सिंह? जिनकी 'बिग बॉस 20' में वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा से सोशल मीडिया पर मची खलबली

Who Is Jatin Pratap Singh: 'बिग बॉस 20' में हर नए एपिसोड के साथ मनोरंजन और विवादों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। हाल ही में वीकेंड का वार के दौरान शो में दो नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली। टीवी एक्टर मनीष गोयल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नकुल धुल के आने के बाद अब एक और कंटेस्टेंट का नाम चर्चा में है। यह नाम जतिन प्रताप सिंह का है। सोशल मीडिया पर जतिन प्रताप सिंह की वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर काफी चर्चा हो रही है। हालांकि, अभी तक शो के मेकर्स ने उनकी एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। वहीं, जतिन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद उनके बिग बॉस 20 में शामिल होने की चर्चाओं को और हवा मिल गई है।

Who Is Jatin Pratap Singh

कौन हैं जतिन प्रताप सिंह?

जतिन प्रताप सिंह एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। वह नई दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं। वह ट्रैवल, लग्जरी लाइफस्टाइल और फैशन से जुड़े वीडियो बनाते हैं। उनके कंटेट में ट्रैवल, अलग-अलग डेस्टिनेशन और लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजें दिखाई देती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं।उनके इंस्टाग्राम हैंडल, @jatinpratapofficial पर 1।5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं, उनके YouTube चैनल @jatinpratapsinghvlogs पर 1।03 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। इसके अलावा, जतिन 2023 में 'इंडियन आइकन' सीरीज नाम के शो में जज के तौर पर भी नजर आ चुके हैं। यह एक फिटनेस, फैशन और भारतीय संस्कृति पर आधारित एक रियलिटी शो है। उनकी प्रोफाइल के मुताबिक, वह एक इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी और स्टेट-लेवल के ताइक्वांडो खिलाड़ी भी हैं।

जतिन के 'बिग बॉस 20' में आने की चर्चा क्यों हो रही है?

जतिन प्रताप सिंह ने रविवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसके बाद उनके 'बिग बॉस 20' में आने की अटकलें तेज हो गईं। इस फोटो में जतिन के हाथ में एक कार्डहोल्डर नजर आया, जिस पर 'वाइल्ड कार्ड' लिखा हुआ था। तस्वीर के साथ उन्होंने 'तथास्तु' भी लिखा, जो 'बिग बॉस 20' की थीम है। इतना ही नहीं, उन्होंने बैकग्राउंड में सलमान खान का गाना 'राधे' भी लगाया। जतिन ने इस पोस्ट के कैप्शन में #वाइल्डकार्ड? और #अप्रत्याशितरूपसेआइकॉनिक जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया। उनकी इस पोस्ट को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वह जल्द ही शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नजर आ सकते हैं। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई देते हुए शो में उनकी एंट्री को लेकर खुशी भी जाहिर की है। हालांकि, अभी तक चैनल या शो के मेकर्स की ओर से जतिन की एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फैंस की बढ़ी उत्सुकता

इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, "अब गेम और भी मजेदार होने वाला है।" वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "किसी कंटेंट क्रिएटर को टीवी पर देखना काफी दिलचस्प रहेगा।" बता दें कि बिग बॉस 20 के इस सीजन में पहले से ही स्काउटओपी, अरिश्फा खान, गुल्लू, कुशाल तंवर और नकुल ढुल जैसे कई लोकप्रिय डिजिटल क्रिएटर्स नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जतिन की एंट्री से घर के समीकरण और खेल में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं।

Story first published: Tuesday, October 13, 2026, 17:31 [IST]
Desktop Bottom Promotion